Passenger Traffic at Lucknow Airport Surges 7 7 in FY 2024-25 Over 70 Lakh Travelers एयरपोर्ट पर रिकॉर्ड 70 लाख यात्रियों की आवाजाही, Lucknow Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsPassenger Traffic at Lucknow Airport Surges 7 7 in FY 2024-25 Over 70 Lakh Travelers

एयरपोर्ट पर रिकॉर्ड 70 लाख यात्रियों की आवाजाही

Lucknow News - अमौसी एयरपोर्ट पर वित्तीय वर्ष 2024-25 में यात्रियों की आवाजाही 7.7% बढ़कर 70 लाख के पार पहुंच गई है। विमानों का संचालन भी 9% बढ़ा है, जिससे कुल फ्लाइटों की संख्या 51 हजार से अधिक हो गई। नए टर्मिनल की...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊWed, 21 May 2025 08:50 PM
share Share
Follow Us on
एयरपोर्ट पर रिकॉर्ड 70 लाख यात्रियों की आवाजाही

पिछले साल 60 लाख यात्रियों की आवाजाही थी, 7.7 फीसदी की बढ़त 2024-25 में नौ फीसदी ज्यादा फ्लाइटों का संचालन, संख्या 51 हजार लखनऊ प्रमुख संवाददाता अमौसी स्थित एयरपोर्ट पर वित्तीय वर्ष 2024-25 में यात्रियों की आवाजाही 7.7 फीसदी बढ़ गई है। एयरपोर्ट पर फ्लाइटों से आने जाने वाले कुल यात्रियों की संख्या 70 लाख के पार हो गई। विमानों का संचालन भी 9 फीसदी बढ़ा है। यह संख्या 51 हजार के ऊपर निकल गई है। एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार नए टर्मिनल के पहले फेज की क्षमता 80 लाख है। इसके पूर्व वर्ष 2023-24 में 60 लाख 52 हजार यात्रियों की आवाजाही रही थी।

इस बार संख्या 70 लाख 2 हजार रही। साथ ही पिछले वर्ष की 12 मई को लखनऊ एयरपोर्ट से सबसे अधिक विमानों का परिचालन दर्ज किया गया था। यह संख्या 169 तक पहुंची थी। पिछले वित्तीय वर्ष में एयरपोट्र से भोपाल, अलीगढ़, आजमगढ़, चित्रकूट, मुरादाबाद, श्रावस्ती, भुवनेश्वर, झारसुगुड़ा, श्रीनगर और उत्तरी गोवा के हवाई अड्डे मोपा के लिए 10 नई फ्लाइटें शुरू हुईं। इस लिहाज से तुलना करें तो कुल घरेलू फ्लाइटों के यात्रियों की संख्या 50 लाख 78 हजार हो गई। यह इसके पहले 50 लाख 51 हजार थी। अन्तरराष्ट्रीय गंतव्यों में रस अल खैमाह, कुआलालंपुर, बैंकॉक की फ्लाइटें शुरू हुईं। मस्कट और दम्माम के लिए फ्लाइटों की संख्या बढ़ी। इस तरह अन्तरराष्ट्रीय फ्लाइटों के यात्रियों की संख्या 10 लाख 25 हजार हो गई जो इसके पहले 10 लाख थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।