केन्द्रीय विद्यालय को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित करें
Lucknow News - लखनऊ में आयोजित केंद्रीय विद्यालयों के वार्षिक प्राचार्य सम्मेलन में पीएम श्री योजना के तहत राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रभावी कार्यान्वयन पर चर्चा की गई। सहायक आयुक्त मनोज कुमार पांडेय ने...

लखनऊ, कार्यालय संवाददाता सभी पीएमश्री विद्यालय राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के सभी बिंदुओं को प्रभावी रूप से लागू किया किया जाए। केन्द्र सरकार की पीएम श्री योजना के तहत अधिकांश केंद्रीय विद्यालयों का चयन किया गया है। इन्हें मॉडल विद्यालय के रूप में विकसित किए जाने की योजना है। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्यो से अपेक्षा है कि वह गति निर्धारक विद्यालयों के रूप में कार्य करें। ताकि क्षेत्र के दूसरे विद्यालयों के लिए यह प्रेरणा स्रोत बने। यह बातें केंद्रीय विद्यालय संगठन मुख्यालय दिल्ली के सहायक आयुक्त एवं आईटी सेल प्रमुख मनोज कुमार पांडेय ने निरालानगर के एक होटल में आयोजित केंद्रीय विद्यालय के क्षेत्रीय वार्षिक प्राचार्य सम्मेलन के दूसरे दिन सोमवार को कहीं।
श्री पांडे ने पीएम श्री योजना व उसके प्रभावी क्रियान्वयन, समागम पोर्टल एवं आईटी इनीशिएटिव पर प्राचार्यों से वार्ता की। इन्हें जरूरी दिशा निर्देश भी दिये। उन्होंने पाठ्यक्रम, मूल्यांकन, प्रबन्धन, तकनीक एवं व्यावसायिक शिक्षा के बारे में हुए बदलाव की जानकारी साझा की। लखनऊ संभाग के सहायक आयुक्त विजय कुमार ने विभिन्न बिंदुओं पर-राजभाषा का प्रभावी क्रियान्वयनस, केंद्रीय विद्यालय संगठन के विभिन्न फ्लैगशिप कार्यक्रम, भारत स्काउट गाइड, एनसीसी एवं खेलकूद गतिविधियों के साथ पूर्व व्यावसायिक शैक्षिक कार्यक्रम पर चर्चा की। वित्त अधिकारी लखनऊ संभाग एमपी सिंह ने कहा कि वित्त का प्रबंधन सम्यक रूप से किया जाना चाहिए तथा इससे संबंधित रिकॉर्ड रखे जाने चाहिए। सम्मेलन में लखनऊ संभाग के 48 केंद्रीय विद्यालयों के प्राचार्य हिस्सा ले रहे हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।