हिन्दुस्तान के पत्रकार को पितृ शोक
Lucknow News - हिन्दुस्तान के विशेष संवाददाता राज कुमार शर्मा के पिता, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य हरिकेशव शर्मा का शनिवार को लखनऊ में निधन हो गया। वे 71 वर्ष के थे और अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र, और पौत्र-पौत्रियां छोड़...

हिन्दुस्तान के विशेष संवाददाता राज कुमार शर्मा के पिता श्री हरिकेशव शर्मा (सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य) का शनिवार को लखनऊ में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह 71 वर्ष के थे। वह अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र, पुत्रवधु व पौत्र-पौत्रियां छोड़ गए हैं। उनका अंतिम संस्कार रविवार को आगरा के ताजगंज मुक्तिधाम में होगा। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी व प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह व उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने हरि केशव शर्मा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।