धानी क्षेत्र में गहराया पानी का संकट, ग्रामीण परेशान
Maharajganj News - महराजगंज जिले के धानी ब्लाक के कई गांवों में पानी का संकट गहरा गया है। साधारण नलों और इंडिया मार्का हैंडपंप से पानी नहीं मिल रहा है। लोग सुबह से पानी के लिए लाइन में लगते हैं। ओवरहेड टैंक का निर्माण...
महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। गर्मी और तपन के साथ ही जिले के धानी ब्लाक के कई गांवों में पानी का संकट गहराता जा रहा है। साधारण नलों से पानी नहीं निकल रहा है। इंडिया मार्का हैंडपंप भी पर्याप्त पानी नहीं दे रहे हैं। इससे लोगों का पानी के लिए काफी परेशान होना पड़ रहा है। लोगों के अनुसार बारिश होने या नदियों में पानी आने के बाद वाटर लेबल ऊपर होने से कुछ राहत मिलती है। धानी ब्लाक के कई ग्राम सभाओं कानापार, धानी, कोइलाडाड़, सिकन्दराजीतपुर, जीतपुर, निर्भयपुर, महदेवा आदि गांवों में भीषण गर्मी में पानी का संकट पैदा हो गया है।
धानी बाजार में तो आलम यह है कि लोग प्रतिदिन सुबह ही पता कर रहे हैं कि किस नल में पानी है। वहां तुरंत बाल्टी, गैलन व जार लेकर पहुंच जा रहे हैं। साधारण नलों से नहीं निकल रहा पानी ग्रामीणों के मुताबिक 180 फीट के बाद ही पानी निकल रहा है। पानी की समस्या को देखते हुए कुछ लोगों ने 180 फीट से अधिक का समर सेबल करा लिया है। जबकि अन्य लोगों को सुबह दोपहर और शाम को दूसरे के घर पानी लेने जाना पड़ता है। सुबह पांच बजे से ही इंडिया मार्का हैंडपंप पर लंबी लाइन लग जाती है। ओवरहेड टैंक से भी नहीं बुझ रही प्यास ग्रामीणों ने बताया कि गांव के लोगों को शुद्ध पानी उपलब्ध कराने के लिए ओवर हेड टैंक का निर्माण कराया गया। लेकिन काम अभी अधूरा ही है। कुछ घरों पर टोटी लगी है। लेकिन कार्य अधूरा होने से सभी घरों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। क्या बोल रहे ग्रामीण गांव के सोनू गुप्ता, अभिषेक अग्रहरि, राजू, हरिकेश सैनी, अशोक, सूरज वैश्य, बंटी, ओंकार, संदीप आदि ने बताया कि गांव में पानी का घोर संकट पैदा होता जा रहा है। इस वर्ष तो परेशानी और बढ़ गई है। गर्मी में बारिश नहीं होने से राप्ती नदी का वाटर लेबल नीचे चला गया है। इससे नलों से पानी नहीं निकल रहा है। जल्द बरसात नहीं हुई तो गंभीर समस्या पैदा हो सकती है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।