Elderly Awareness Camp Organized on International Day of Older Persons वृद्धजनों से किसी भी प्रकार के दुर्व्यवहार पर दे जानकारी, Etah Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsEtah NewsElderly Awareness Camp Organized on International Day of Older Persons

वृद्धजनों से किसी भी प्रकार के दुर्व्यवहार पर दे जानकारी

Etah News - विश्व वृद्धजन जागरूकता दिवस पर एक जागरूकता शिविर का आयोजन वृद्धाश्रम में किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव कमालुद्दीन ने बुजुर्गों को उनके अधिकारों के बारे में जानकारी दी। शिविर में...

Newswrap हिन्दुस्तान, एटाSun, 15 June 2025 10:56 PM
share Share
Follow Us on
वृद्धजनों से किसी भी प्रकार के दुर्व्यवहार पर दे जानकारी

विश्व वृद्धजन जागरूकता दिवस पर वृद्धाश्रम में जागरूकता शिविर का आयोजन हुआ। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव/अपर जिला जज कमालुद्दीन ने वृद्धाश्रम में रहने वाले बुजुर्गों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। वृद्धाश्रम में आयोजित हुए वृद्धजन जागरूकता शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एटा सचिव कमालुद्दीन ने वृद्धजन की समस्याओं को सुना। उनके साथ किसी भी प्रकार के हो रहे दुर्व्यवहार के बारे में उनके अविलंब निदान के लिए अधीक्षिका वृद्धाश्रम विनीता उपाध्याय को इस संबंध में एक पत्र जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय में भेजने के बारे में निर्देशित किया गया। शिविर में पराविधिक स्वयंसेवक रिचा यादव, मध्यस्थ योगेश कुमार सक्सेना एवं अन्य पराविधिक स्वयंसेवकों ने विचार व्यक्त किये।

वृद्धाश्रम के वृद्धजनों ने भजन, कविता भी सुनाई। वृद्धाश्रम की वार्डेन मिथलेश, योगेश कुमार सक्सेना मध्यस्थ, रिचा यादव, खुशबू शर्मा, राज किशोर, प्रिंस गौतम, वृद्धाश्रम के अधिकारीगण, कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।