Uttar Pradesh Eco-Tourism Development Board Enhances Natural Tourism with New Signage ईको पर्यटन की थीम पर 22 जिलों में लगेंगे साइनेज, Lucknow Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsUttar Pradesh Eco-Tourism Development Board Enhances Natural Tourism with New Signage

ईको पर्यटन की थीम पर 22 जिलों में लगेंगे साइनेज

Lucknow News - -पीलीभीत, दुधवा, किशनपुर और कतर्नियाघाट सहित अन्य स्थलों पर पर्यटकों को आकर्षित

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊSat, 31 May 2025 06:42 PM
share Share
Follow Us on
ईको पर्यटन की थीम पर 22 जिलों में लगेंगे साइनेज

लखनऊ, विशेष संवाददाता। उत्तर प्रदेश ईको टूरिज्म डेवलपमेंट बोर्ड राज्य के प्राकृतिक पर्यटन स्थलों की यात्रा को सुगम बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल कर रहा है। लगभग 9.72 करोड़ रुपए से 22 जिलों में साइनेज लगाए जाएंगे, जो कि देश और प्रदेश की राजधानी सहित अन्य स्थलों से आने वाले पर्यटकों को सुविधा प्रदान करेंगे। ये साइनेज ईको पर्यटन आकर्षणों पर आधारित होंगे। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में प्रकृति द्वारा प्रदत्त अनुपम उपहार है। ईको टूरिज्म डेवलपमेंट बोर्ड गंतव्य स्थल के आसपास पर्यटन सुविधाओं का निरंतर विकास कर रहा है। इसके साथ ही इस नैसर्गिक सौंदर्य को देश दुनिया तक पहुंचाने के लिए व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार किया जा रहा है।

पीलीभीत टाइगर रिजर्व, दुधवा नेशनल पार्क, किशनपुर वाइल्ड लाइफ सेंचुरी और कतर्नियाघाट वाइल्ड लाइफ सेंचुरी आदि प्रमुख स्थलों पर आने के लिए लखनऊ और दिल्ली सेंटर प्वाइंट हैं। यहां से गंतव्य स्थलों को कनेक्ट करने वाले प्रमुख मार्गों पर साइनेज लगाए जाएंगे। विशेष बात यह कि साइनेज में नजदीकी गंतव्य स्थल की दूरी के साथ-साथ वहां के प्रमुख आकर्षणों को भी दिखाया जाएगा। इसी के अंतर्गत दो अलग-अलग परियोजनाओं में लखनऊ, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, अयोध्या, गोरखपुर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, चित्रकूट, बांदा, शाहजहांपुर, संतकबीर नगर, महोबा, बहराइच, पीलीभीत, गाजियाबाद, अमरोहा, बरेली, मुरादाबाद, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, गौतमबुद्ध नगर में साइनेज लगाए जाएंगे। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि इस पहल से दिल्ली और आसपास के राज्यों के पर्यटकों की संख्या बढ़ने की संभावना है। यह परियोजना न केवल पर्यटकों को दिशा दिखाने का कार्य करेगी, बल्कि उत्तर प्रदेश के ईको टूरिज्म स्थलों को एक नई पहचान देने में भी सहायक साबित होगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।