Uttar Pradesh s Industrial Growth Minister Nandi Discusses Development with CM Yogi Adityanath औद्योगिक विकास मंत्री नन्दी ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात , Lucknow Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsUttar Pradesh s Industrial Growth Minister Nandi Discusses Development with CM Yogi Adityanath

औद्योगिक विकास मंत्री नन्दी ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

Lucknow News - लखनऊ, विशेष संवाददाता उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊWed, 18 June 2025 09:36 PM
share Share
Follow Us on
औद्योगिक विकास मंत्री नन्दी ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

लखनऊ, विशेष संवाददाता उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने बुधवार को पांच कालिदास मार्ग पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन प्राप्त किया। उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास के साथ ही प्रयागराज के विकास कार्यों पर चर्चा की। मंत्री नन्दी ने कहा कि 20 जून को मुख्यमंत्री के कर कमलों से गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे का लोकार्पण होने जा रहा है। नन्दी ने कहा कि वर्ष 2017 के पहले बीमारू राज्य की श्रेणी में शामिल उत्तर प्रदेश को आज एक्सप्रेसवे प्रदेश के रूप में एक नई पहचान मिली है। जिसके कारण कनेक्टिविटी एवं ट्रांसपोर्टेशन अच्छा होने से बड़े पैमाने पर निवेशक उत्तर प्रदेश की ओर आकर्षित हो रहे हैं।

प्रधानमंत्री की मंशा के अनुरूप मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी वाला राज्य बनने की ओर अग्रसर है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।