Woman Files Sexual Harassment Case in Sushant Golf City Accused Attempted Abduction महिला से छेड़छाड़ कर कार में घसीटने का प्रयास, Lucknow Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsWoman Files Sexual Harassment Case in Sushant Golf City Accused Attempted Abduction

महिला से छेड़छाड़ कर कार में घसीटने का प्रयास

Lucknow News - सुशांत गोल्फ सिटी कोतवाली में एक महिला ने दो लोगों के खिलाफ छेड़छाड़ और अपहरण के प्रयास का मामला दर्ज कराया है। पीड़िता ने बताया कि जब वह अपने ताऊ के घर से लौट रही थी, तब आरोपितों ने उसे कार में...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊSun, 1 June 2025 10:01 PM
share Share
Follow Us on
महिला से छेड़छाड़ कर कार में घसीटने का प्रयास

सुशांत गोल्फ सिटी कोतवाली में महिला ने छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपितों ने महिला को कार में घसीटने का प्रयास भी किया था। पीड़िता के मुताबिक शनिवार दोपहर वह ताऊ के घर से वापस आ रही थी। अहिरन ढकवा के पास पहुंचने पर तेजपाल और शिवराम यादव ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर कार में घसीटने का प्रयास करने लगे। पीड़िता के शोर मचाने पर ग्रामीणों को मदद के लिए आते देख आरोपित भाग गए। इंस्पेक्टर उपेंद्र सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।