Arrest Made in Jhunjhunu for Attempted Rape and Molestation of Minor किशोरी से छेड़छाड़ व पाक्सो का आरोपी गिरफ्तार, जेल, Maharajganj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMaharajganj NewsArrest Made in Jhunjhunu for Attempted Rape and Molestation of Minor

किशोरी से छेड़छाड़ व पाक्सो का आरोपी गिरफ्तार, जेल

Maharajganj News - झनझनपुर में पुलिस ने एक युवक को किशोरी के साथ छेड़छाड़ और बलात्कार की कोशिश के मामले में गिरफ्तार किया। आरोपी पर 26 मई को केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए उसे...

Newswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंजFri, 30 May 2025 06:07 AM
share Share
Follow Us on
किशोरी से छेड़छाड़ व पाक्सो का आरोपी गिरफ्तार, जेल

झनझनपुर, हिन्दुस्तान संवाद। चौक पुलिस ने गुरुवार को किशोरी के साथ छेड़छाड़ व बलात्कार की कोशिश करने के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय चालान किया। न्यायालय से उसे जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष रामचरन सरोज ने बताया कि थाना क्षेत्र के गांव निवासी पन्द्रह वर्षीय किशोरी के साथ एक युवक अश्लील हरकत करते हुए छेड़छाड़ किया। जान से मारने की धमकी दी। आरोपी के विरुद्ध 26 मई को केस दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही थी। विवेचना उपनिरीक्षक मनीष कुमार पटेल को सुपुर्द हुई थी। मुखबिर की सूचना पर आरोपित गुलहसन को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय चालान कर दिया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक मनीष कुमार पटेल, कांस्टेबिल अरविन्द कुमार निगम शामिल रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।