Mumbai Indians never won Qualifier 2 in IPL after Winning Eliminator lost all 3 matches in Q2 after finish 3rd or 4th मुंबई इंडियंस अपने दामन से नहीं मिटा पाई ये दाग, 14 साल से है MI इस जीत के लिए बेकरार, Cricket Hindi News - Hindustan
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Mumbai Indians never won Qualifier 2 in IPL after Winning Eliminator lost all 3 matches in Q2 after finish 3rd or 4th

मुंबई इंडियंस अपने दामन से नहीं मिटा पाई ये दाग, 14 साल से है MI इस जीत के लिए बेकरार

मुंबई इंडियंस के पास अपने दामन से एक दाग हटाने का मौका था। 14 साल से MI को क्वालीफायर 2 में जीत का इंतजार है। एमआई ने एलिमिनेटर के बाद कभी भी क्वालीफायर 2 मैच नहीं जीता है।

Vikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीMon, 2 June 2025 11:21 AM
share Share
Follow Us on
मुंबई इंडियंस अपने दामन से नहीं मिटा पाई ये दाग, 14 साल से है MI इस जीत के लिए बेकरार

मुंबई इंडियंस को रविवार 1 जून को ना सिर्फ पहली बार आईपीएल में 200 से ज्यादा रन बनाने के बावजूद हार मिली, बल्कि टीम के दामन पर एक दाग लगा ही रह गया। मुंबई इंडियंस पहली बार एलिमिनेटर जीतने के बाद क्वालीफायर 2 भी जीतकर फाइनल में पहुंचने के करीब थी, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। मुंबई इंडियंस तीसरी बार एलिमिनेटर जीतने के बाद क्वालीफायर 2 हारी है और 14 साल से ऐसा हो आ रहा है।

दरअसल, जब से आईपीएल में प्लेऑफ्स का सिस्टम लागू हुआ है, तब से लेकर आज तक मुंबई इंडियंस ने पांच खिताब जीते हैं। 6 फाइनल भी खेले हैं, लेकिन एक बार भी मुंबई इंडियंस ने तब फाइनल नहीं खेला है, जब टीम एलिमिनेटर जीतने के बाद क्वालीफायर 2 जीती हो और फिर फाइनल में पहुंची हो। मुंबई इंडियंस के साथ ऐसा पांचवीं बार हुआ है, जब पॉइंट्स टेबल में तीसरे या चौथे नंबर पर रहकर टीम फाइनल नहीं खेली।

ये भी पढ़ें:जब तक मुंबई इंडियंस कुछ प्लान करती, तब तक श्रेयस अय्यर ने खत्म कर दिया मैच

मुंबई इंडियंस ने 2011 से अब तक पांच बार एलिमिनेटर मैच खेला है। इन पांच नॉकआउट मैचों में सिर्फ तीन बार ही टीम जीती है, लेकिन हैरान करने वाली बात ये है कि तीनों बार टीम क्वालीफायर 2 में हारी है। हालांकि, क्वालीफायर 1 हारने के बाद टीम दो बार क्वालीफायर 2 में जीती है, लेकिन एलिमिनेटर जीतने के बाद कभी भी क्वालीफायर 2 नहीं जीती है, जो कि मुंबई इंडियंस के दामन पर दाग है।

2011 में मुंबई इंडियंस ने पहली बार एलिमिनेटर जीतकर क्वालीफायर 2 खेला था। उस मैच में टीम को हार मिली थी। 2023 में टीम फिर से एलिमिनेटर जीती और क्वालीफायर 2 में हार गई। अब 2025 में टीम शान से एलिमिनेटर में जीती, लेकिन यहां भी क्वालीफायर 2 में हार गई। इसके अलावा दो बार और एलिमिनेटर टीम हार चुकी है, जबकि 2013 और 2017 में टीम ने क्वालीफायर 2 जीता था, लेकिन क्वालीफायर 1 में हारी थी।

लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, , आईपीएल 2025 , आईपीएल शेड्यूल , आईपीएल पॉइंट्स टेबल , आईपीएल ऑरेंज कैप से जुड़ी खबरें और आईपीएल पर्पल कैप वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |