Constitution Save Conference Organized by Congress in Mahrajganj संविधान बचाओ सम्मेलन से देश में संघर्ष का एक नया मिला स्वरूप, Maharajganj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMaharajganj NewsConstitution Save Conference Organized by Congress in Mahrajganj

संविधान बचाओ सम्मेलन से देश में संघर्ष का एक नया मिला स्वरूप

Maharajganj News - महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नौतनवा क्षेत्र के गजरहा चौराहे पर कांग्रेस पार्टी के तत्वावधान

Newswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंजWed, 28 May 2025 09:28 AM
share Share
Follow Us on
संविधान बचाओ सम्मेलन से देश में संघर्ष का एक नया मिला स्वरूप

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नौतनवा क्षेत्र के गजरहा चौराहे पर कांग्रेस पार्टी के तत्वावधान में जिला स्तरीय संविधान बचाओ सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सचिव और जोन प्रभारी सत्यनारायण पटेल ने कहा पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश में संविधान बचाओ सम्मेलन करके देश के गरीबों, मजलूम दलितों को मजबूत आवाज देकर डॉ. भीमराव आंबेडकर के संविधान को बचाने में संघर्ष का एक नया स्वरूप दिया है। उन्होंने कहा कि आज आवश्यकता है कि देश में संविधान की हिफाजत के लिए कांग्रेस के लोग संकल्प लेकर संगठन की मजबूती के लिए काम करें। फरेन्दा विधायक वीरेंद्र चौधरी ने कहा देश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार फासीवाद का सहारा लेकर देश के संविधान के साथ और देश की स्मिता के साथ खिलवाड़ कर रही है।

जिलाध्यक्ष विजय सिंह ने संगठन को मजबूती प्रदान में सभी कार्यकर्ताओं से सहयोग करने की अपील की। इस अवसर पर पूर्व प्रवेश उपाध्यक्ष आलोक प्रसाद, केशव प्रसाद यादव, जिला कोऑर्डिनेटर राज कपूर एडवोकेट, कोऑर्डिनेटर रिंकू चौधरी, पूर्व अध्यक्ष जयप्रकाश लाल, अरविंद पांडेय, राजू कुमार गुप्ता, डॉ. रामनारायण चौधरी, जय नारायण पांडेय, चंदन तिवारी, अनवर अली, विनोद सिंह, नूर आलम, यंत्री मौर्य, कपिल देव शुक्ला, विधि नारायण वर्मा, गंगाजल चौरसिया, आदित्य आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।