Inter-Caste Lovebirds Get Married in Temple Defying Norms प्रेमी जोड़े ने मंदिर में रचाई शादी, Maharajganj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMaharajganj NewsInter-Caste Lovebirds Get Married in Temple Defying Norms

प्रेमी जोड़े ने मंदिर में रचाई शादी

Maharajganj News - सिन्दुरिया थाना क्षेत्र के एक गांव में दो अलग-अलग जातियों के प्रेमी जोड़े ने मंगलवार को मंदिर में शादी कर ली। प्रेमी जोड़े ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाकर जन्म-जन्म तक साथ रहने की कसमें खाईं। ग्राम...

Newswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंजWed, 18 June 2025 04:37 AM
share Share
Follow Us on
प्रेमी जोड़े ने मंदिर में रचाई शादी

सिन्दुरिया, हिन्दुस्तान संवाद। सिन्दुरिया थाना क्षेत्र के एक गांव के दो पुरवों के प्रेमी जोड़ा मंगलवार को एक मंदिर में एक दूसरे को वरमाला पहनाकर एक दूजे का हो गया। जन्म-जन्म तक साथ रहने की कसमें खायीं। मौके पर प्रेमी जोड़े को ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने पहुंचकर आशीर्वाद दिया। दोनों प्रेमी अलग-अलग जाति के हैं। दोनों का आपस मे प्रेम परवान इतना चढ़ गया कि दोनों ने मंदिर मे शादी रचा डाली और परिजनों को भी अपनी रजामंदी देनी पड़ी। दोनों बालिग हैं। इस मामले मे थाना प्रभारी महेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामला जानकारी में आया था, लेकिन दोनों बालिग है और शादी की जिद पर अड़े थे।

थाने पर उनके परिजन भी आए थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।