Love Jihad Attempt Foiled Three Girls Rescued Near Indo-Nepal Border सोशल मीडिया से जाल में फंसा युवती और दो किशोरियों को नेपाल ले जाते पकड़ा, Maharajganj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMaharajganj NewsLove Jihad Attempt Foiled Three Girls Rescued Near Indo-Nepal Border

सोशल मीडिया से जाल में फंसा युवती और दो किशोरियों को नेपाल ले जाते पकड़ा

Maharajganj News - सोनौली (महराजगंज), हिन्दुस्तान संवाद। इंडो-नेपाल सीमा सोनौली में सोमवार को एक युवती और दो

Newswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंजTue, 10 June 2025 04:27 AM
share Share
Follow Us on
सोशल मीडिया से जाल में फंसा युवती और दो किशोरियों को नेपाल ले जाते पकड़ा

सोनौली (महराजगंज), हिन्दुस्तान संवाद। इंडो-नेपाल सीमा सोनौली में सोमवार को एक युवती और दो किशोरियों को नेपाल ले जाते वक्त पकड़ लिया गया। आरोपियों ने सोशल मीडिया के सहारे तीनों से दोस्ती कर उन्हें प्रेमजाल में फंसाया था। बताया जा रहा है कि मुंबई में रहने वाली जौनपुर की एक युवती को पहले जाल में फंसाया और उसके जरिए गोरखपुर की दो किशोरियों को झांसे में लिया। सीमा पर भाजपा कार्यकर्ताओं की नजर पड़ी तो पुलिस ने सभी को पकड़ लिया। भाजपाइयों के अनुसार तीनों आरोपी युवक दूसरे समुदाय के हैं और यह लव जिहाद का मामला है। परिजनों को सूचना देकर पुलिस सभी को थाने लाकर पूछताछ कर रही है।

सोमवार की सुबह भाजपा कार्यकर्ता प्रेम जायसवाल, धीरज मद्धेशिया, गुरु कुमार सहित कई लोग सोनौली बस डिपो के पास नगर भ्रमण पर थे। इस दौरान तीन युवक तीन लड़कियों के साथ पगडंडियों के रास्ते नेपाल की तरफ जाते दिखे। संदेह होने पर इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची सोनौली पुलिस ने जब पूछताछ की तो पता चला कि तीनों घर से भाग कर युवकों के साथ नेपाल जा रही हैं। इनमें एक युवती और दो किशोरियां हैं। दो किशोरियां गोरखपुर और युवती जौनपुर की रहने वाली है, जबकि तीनों युवक आजमगढ़ जिले के बताए जा रहे हैं। भाजपा नेताओं की शिकायत पर पुलिस ने उन्हें बॉर्डर के करीब से पकड़कर गोरखपुर और जौनपुर पुलिस को सूचना दी। भाजपा नेता प्रेम जायसवाल ने बताया कि आरोपी दो साल से सोशल मीडिया पर किशोरियों और युवतियों से दोस्ती कर प्रेम जाल में फंसाते थे। तीनों युवक उन्हें गोरखपुर से नेपाल लेकर जा रहे थे। कोतवाल अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से युवकों ने लड़कियों से दोस्ती की। इनमें गोरखपुर की दो लड़कियां नाबालिग हैं। गोरखपुर पुलिस और किशोरियों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।