Mass Marriage Ceremony in Maharajganj 531 Couples Registered मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 531 जोड़ों ने रचाई शादी , Maharajganj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMaharajganj NewsMass Marriage Ceremony in Maharajganj 531 Couples Registered

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 531 जोड़ों ने रचाई शादी

Maharajganj News - रविवार को महराजगंज शहर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह आयोजित हुआ, जिसमें 531 जोड़ों ने विवाह पंजीकरण कराया। केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने नवविवाहितों को आशीर्वाद दिया और कहा कि सरकार...

Newswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंजSun, 8 June 2025 04:29 PM
share Share
Follow Us on
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 531 जोड़ों ने रचाई शादी

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। रविवार को महराजगंज शहर के धनेवा धनई स्थित जिला पंचायत रिसोर्स के सामने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन हुआ। समाज कल्याण विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में 531 जोड़ों ने विवाह पंजीकरण कराया। विवाह जोड़ों के रीति-रिवाज से कराया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने सभी नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि भारत को विश्व की महाशक्ति बनाने के लिए समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की पहुंच जरूरी है। उन्होंने कहा कि सरकार ने मातृ वंदना योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, कन्या सुमंगला और आयुष्मान भारत जैसी योजनाएं इसी सोच के तहत शुरू की हैं।

सामूहिक विवाह योजना न केवल सामाजिक समरसता को बढ़ावा देती है, बल्कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को सम्मानजनक जीवन की ओर अग्रसर करती है। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, पनियरा विधायक ज्ञानेन्द्र सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पाण्डेय, सीडीओ अनुराज जैन, सदर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ई. विवेक गुप्ता, सदर एसडीएम रमेश कुमार, समाज कल्याण अधिकारी विपिन कुमार यादव, प्रधान सहायक समाज कल्याण निति मुकेश, सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण सफी आलम, श्याम सुन्दर तिवारी, चन्द कुमार पाण्डेय आदि लोग मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।