Massive Tree Plantation Drive in Maharajganj 3 8 Million Plants to be Planted for Environmental Protection प्लांटेशन मैनेजमेंट सिस्टम से होगी पौधरोपण की निगरानी, Maharajganj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMaharajganj NewsMassive Tree Plantation Drive in Maharajganj 3 8 Million Plants to be Planted for Environmental Protection

प्लांटेशन मैनेजमेंट सिस्टम से होगी पौधरोपण की निगरानी

Maharajganj News - महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जिले में वनावरण बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण को लेकर इस

Newswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंजSat, 31 May 2025 10:06 AM
share Share
Follow Us on
प्लांटेशन मैनेजमेंट सिस्टम से होगी पौधरोपण की निगरानी

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जिले में वनावरण बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण को लेकर इस बार मानसून सत्र में बड़े स्तर पर पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत कुल 38 लाख पौधे लगाए जाएंगे। इस अभियान की निगरानी प्लांटेशन मैनेजमेंट सिस्टम और नर्सरी मॉनिटरिंग सिस्टम के जरिए की जाएगी, जिससे पौधों की गुणवत्ता, वितरण और उनके रोपण की सही स्थिति का रिकॉर्ड डिजिटल रूप से रखा जा सकेगा। विश्व पर्यावरण दिवस पर 5 जून को भी जिले भर में विशेष अभियान चलाकर पौधे लगाए जाएंगे। वन विभाग ने जिले में वृहद पौधरोपण अभियान की तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिले की विभिन्न नर्सरियों में अभी 14 लाख पुराने पौधे हैं, जबकि 22 लाख नए पौधे तैयार कर लिए गए हैं।

कुल 38 लाख पौधों को मानसून सत्र में जिलेभर में रोपित किया जाएगा। पौधों के वितरण के लिए नर्सरी मॉनिटरिंग सिस्टम का उपयोग किया जाएगा, जबकि पौधरोपण के बाद संबंधित स्थल की जीपीएस लोकेशन अपलोड करना अनिवार्य होगा, जिससे पारदर्शिता बनी रहे और निगरानी सटीक हो सके। पांच ब्लाक में गोरखपुर वन विभाग कराएगा पौधरोपण जिले के पांच ब्लॉक परतावल, पनियरा, फरेंदा, बृजमनगंज व धानी में गोरखपुर वन प्रभाग और सात ब्लॉक सदर, घुघली, मिठौरा, सिसवा, निचलौल, लक्ष्मीपुर व नौतनवा में सोहगीबरवा वन्यजीव अभ्यारण्य के माध्यम से पौधरोपण कराया जाएगा। इसके अलावा अन्य विभागों जैसे ग्राम्य विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और नगरी निकायों को भी इस अभियान से जोड़ा जाएगा, ताकि हर स्तर पर हरियाली को बढ़ावा मिल सके। सोहगीबरवा सेंक्चुरी में 250 एकड़ में होगा वृक्षारोपण वन विभाग द्वारा संरक्षित सोहगीबरवा सेंक्चुरी के जंगल क्षेत्र में लगभग 250 एकड़ वन भूमि पर पौधरोपण किया जाएगा। यहां के भू-भाग को जैव विविधता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है, इसलिए पौधरोपण में केवल देशी व पर्यावरण के अनुकूल प्रजातियों का चयन किया जाएगा। पौधरोपण का उद्देश्य सिर्फ पौधे लगाना नहीं, बल्कि उनका संरक्षण सुनिश्चित करना भी है। डिजिटल निगरानी के जरिए हर पौधे की स्थिति पर नज़र रखी जाएगी। सोहगीबरवा सेंक्चुरी में 250 एकड़ क्षेत्र में पौधरोपण से जंगल की घनता बढ़ेगी, जिससे वन्य जीवों का आवास और जैव विविधता दोनों को लाभ होगा। पौधरोपण अभियान के जरिए न केवल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि आम जनमानस को भी हरियाली से जुड़ने का अवसर मिलेगा। निरंजन सुर्वे-डीएफओ

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।