व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने आईजी से की अतिक्रमण की शिकायत
रुड़की, संवाददाता। आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप ने सिविल लाइंस कोतवाली का मंगलवार को औचक निरीक्षण किया। वह शहर के व्यापारियों से मुलाकात की।
आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप ने सिविल लाइंस कोतवाली का मंगलवार को औचक निरीक्षण किया। वह शहर के व्यापारियों से मुलाकात की। व्यापारियों ने अतिक्रमण और यातायात से संबंधी समस्या से आईजी को अवगत कराया। इसके बाद आईजी ने सिविल लाइन कोतवाली में एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल, सीओ रुड़की नरेंद्र पंत आदि अधिकारियों के साथ बैठक की। आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप मंगलवार को दिल्ली से वापस लौट रहे थे। तभी अचानक वह सिविल लाइंस कोतवाली पहुंच गए। आईजी ने अधीनस्थों के साथ वार्ता की। उनके आने की जानकारी पाकर प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारी भी कोतवाली पहुंच गए। उन्होंने अपनी समस्याएं बताई और उनके समाधान की मांग की।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।