Mahuda Hosts Training Program for Women s Health and Nutrition छत्रुटांड पंचायत सचिवालय में दो दिवसीय प्रशिक्षण एवं क्षमता वर्धन कार्यक्रम सम्पन्न, Dhanbad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsMahuda Hosts Training Program for Women s Health and Nutrition

छत्रुटांड पंचायत सचिवालय में दो दिवसीय प्रशिक्षण एवं क्षमता वर्धन कार्यक्रम सम्पन्न

महुदा प्रतिनिधि रोटरी क्लब धनबाद एवं ओंकार सेवा संस्थान की और से बुधवार को

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादWed, 11 June 2025 05:17 PM
share Share
Follow Us on
छत्रुटांड पंचायत सचिवालय में दो दिवसीय प्रशिक्षण एवं क्षमता वर्धन कार्यक्रम सम्पन्न

महुदा। रोटरी क्लब धनबाद एवं ओंकार सेवा संस्थान की और से बुधवार को छत्रुटांड़ पंचायत सचिवालय में एक हजार दिन कार्यक्रम के तहत दो दिवसीय प्रशिक्षण एवं क्षमता वर्धन कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में महुदा क्षेत्र के आंगनबाड़ी केन्द्र की सेविका,सहायिका,स्वास्थ्य सहिया,जल सहिया, पोषण सखी सहित अन्य महिलाएं शामिल हुई। दो दिन के कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं के एक हजार दिन की देखभाल, किशोरीयों, महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जानकारी एवं उपचार के बारे में जानकारी दी गयी। इसके अलावा बच्चों के टीकाकरण, स्तन केंसर, लिकोरिया जैसे घातक बिमारियों के बारें में जानकारी दी गयी। इस संबंध में ओंकार सेवा संस्थान के सचिव श्याम सुंदर हाजरा ने बताया कि इस परियोजना में एक हजार दिनों के कार्यक्रम का है।

इसमें लक्ष्य है गर्भवती महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य और कल्याण में बदलाव लाना है। यह महत्वपूर्ण प्रयास गर्भधारण से लेकर बच्चे के दूसरे जन्मदिन तक स्वास्थ्य के लिए मंच तैयार करना है। हमलोग रोटरी क्लब धनबाद के सहयोग से बाघमारा प्रखण्ड के 20 गांवों में स्वास्थ्य कार्यक्रम चला रहे हैं। जिसमें 100 किशोरी एवं 500 महिलाओं का चयन कर उसके स्वास्थ्य का देखभाल करना है। किशोरियों को प्रशिक्षण देकर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना ही हमलोगों का मकसद है। मौके पर मुखिया प्रतिनिधि दिनेश कुमार प्रमाणिक, रॉटरी क्लब के कर्नब बाली, संदीप नारंग, मीनाक्षी खेमका, अन्नु नारंग, पॉलोमी सिन्हा, विकाश शर्मा, माधवी मायनील, सचिव श्याम सुंदर हज़ार, रितु देवी, प्रशिक्षक नैंसी डाडेल, मनोज कुमार रजक, शोभा रवानी, बसंती देवी, सुनीता देवी, रूपा देवी, निशा देवी आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।