विदेश कमाने गए युवक का ढाई साल बाद भी पता नहीं
Maharajganj News - महराजगंज के नंदाभार निवासी रामचंद्र ने एसपी को बताया कि उनका बेटा ढाई वर्ष पहले कुवैत गया था। 25 जनवरी 2024 से उसका संपर्क नहीं हो पा रहा है और मोबाइल भी बंद है। परिवार अनहोनी की आशंका से परेशान है और...
Newswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंजTue, 18 Feb 2025 09:25 AM

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सिन्दुरिया थाना क्षेत्र के नंदाभार निवासी रामचंद्र ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसका लड़का ढाई वर्ष पूर्व रोजगार के सिलसिले में कुवैत गया था। घुघली थाना क्षेत्र के भुवनी निवासी एक युवक के साथ रहकर काम करता था। बताया 25 जनवरी 2024 से लड़के से संपर्क नहीं हो पा रहा है तथा मोबाइल भी बंद रहता है। किसी अनहोनी की आशंका से परिवार के लोग बेहाल हैं। आशंका जताई कि उसके बेटे के साथ कोई अप्रिय घटना हो सकती है। उसने इस मामले में कार्रवाई की मांग की है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।