कृषि संकल्प अभियान के तहत किसानों को किया गया जागरूक
Maharajganj News - महराजगंज के ग्राम पंचायत बागापार स्थित जनता जूनियर हाईस्कूल में कृषि संकल्प अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक, जैविक खेती, और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।...

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सदर क्षेत्र के ग्राम पंचायत बागापार स्थित जनता जूनियर हाईस्कूल में विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकी, सरकारी योजनाओं, जैविक खेती, प्राकृतिक खेती, बीज उपचार, भूमि शोधन, संतुलित उर्वरक का प्रयोग, कीट रोग नियंत्रण, दवा छिड़काव करने की मशीन, बखारी, जैविक उर्वरक के द्वारा किसानों को विस्तार से जानकारी दी गई। संयुक्त निदेशक कृषि अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि कृषि विभाग का यह अभियान किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक सराहनीय कार्य है। किसानों की आय दोगुनी करने के तीन सूत्र हैं। नंबर एक उत्पादन बढ़ाना, नंबर दो खेती की लागत कम करना एवं नंबर तीन मूल्य संवर्धन एवं लाभकारी विवरण।
विशिष्ट अतिथि उप निबंधक कृषि संजीव कुमार ने कहा कि किसानों को जैविक व प्राकृतिक खेती के बारे में जागरूक किया जा रहा है। जिससे उन्नतशील खेती कर किसान अपनी आय दोगुनी कर सकते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान बागापार विवेक प्रताप सिंह ने किया। इस अवसर पर जिला कृषि रक्षा अधिकारी हिमांचल सोनकर, अनूप सिंह, प्रेमनारायन पासवान, संजय पटेल, राघव नाथ, श्रवण सिंह, ध्रुवनरायण, केशव, रामकेवल, सिब्बन, सुग्रीव आदि उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।