Police Arrest Three for Alleged Religious Conversion in Ghughli महराजगंज में धर्मांतरण के आरोप में तीन गिरफ्तार, Maharajganj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMaharajganj NewsPolice Arrest Three for Alleged Religious Conversion in Ghughli

महराजगंज में धर्मांतरण के आरोप में तीन गिरफ्तार

Maharajganj News - घुघली के पिपरा मुंडेरी गांव में धार्मिक पूजा के दौरान धर्मांतरण के आरोप में पुलिस ने एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया। ग्रामीणों ने संदिग्ध गतिविधियों की सूचना दी थी। आरोपियों के पास से...

Newswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंजTue, 27 May 2025 03:41 AM
share Share
Follow Us on
महराजगंज में धर्मांतरण के आरोप में तीन गिरफ्तार

घुघली, हिन्दुस्तान संवाद। थानाक्षेत्र के पिपरा मुंडेरी के पिपरा टोला में धर्मांतरण की सूचना पर घुघली पुलिस एक महिला समेत तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय चालान कर दी। घुघली थानाक्षेत्र के पिपरा मुंडेरी गांव में एक परिवार में रविवार को ईसाई धर्म के कुछ प्रवर्तक विशेष पूजा करने आए थे। धर्मांतरण के अंदेशा में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। विशेष पूजा करने आए लोगों से बातचीत करने का प्रयास करने लगे। इसके बाद आरोपित भागने लगे। ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस को सूचना दिया। पुलिस कर्मी दो आरोपितों को गिरफ्तार कर ली। उनके पास से धार्मिक पुस्तकें, मोबाइल फोन बरामद हुआ।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए गए आरोपितों में दो कुशीनगर जनपद के अहिरौली थाना क्षेत्र के ग्राम सिहुलिया निवासी हैं। तीसरी आरोपित महिला घुघली थानाक्षेत्र के पिपरा मुड़ेरी की रहने वाली है। आरोप है कि आरोपित लोगों को प्रलोभन देकर ईसाई धर्म में धर्मांतरण करा रहे थे। घुघली थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के मुकदमा पंजीकृत किया गया है। विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपितों का न्यायालय चालान कर दिया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।