Heatwave in Sultanpur Rising Temperatures and Increased Humidity Affect Daily Life पुरवा हवा ने बढ़ाई तपन, आसमान से बरसने लगी आग, Sultanpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSultanpur NewsHeatwave in Sultanpur Rising Temperatures and Increased Humidity Affect Daily Life

पुरवा हवा ने बढ़ाई तपन, आसमान से बरसने लगी आग

Sultanpur News - सुलतानपुर, संवाददाता पुरवा हवा व तेज धूप के कारण तपन बढ़ गई है। आसमान

Newswrap हिन्दुस्तान, सुल्तानपुरThu, 29 May 2025 01:26 AM
share Share
Follow Us on
पुरवा हवा ने बढ़ाई तपन, आसमान से बरसने लगी आग

सुलतानपुर, संवाददाता पुरवा हवा व तेज धूप के कारण तपन बढ़ गई है। आसमान से दोपहर में आग बरस रही है। गर्मी में इजाफा होने से बिजली खपत दोगुना हो गई है। जिससे ट्रांसफार्मर व तार में लोड बढ़ने से आग लगनी शुरू हो गई है। उपकेन्द्र की लाइन की ट्रिपिंग भी होने लगी है। उमस भरी गर्मी से घर में रहना मुश्किल हो गया है। मौसम का असर सब्जी व केले की फसलों पर पड़ने का खतरा है। तपन बढ़ने के कारण दोपहर में घर से निकलना मुश्किल हो गया है। बाजार व सड़कों पर सन्नाटा दिखा। सड़क के किनारे छायादार बृक्ष कटने से दो पहिया वाहन से यात्रा करने वाले लोगों की परेशानी बढ़ गई है।

गर्मी बढ़ने के साथ ही अस्पतालों में उल्टी-दस्त, डायरिया, एलर्जी के मरीज भी बढ़ने लगे हैं। जिले में तेज धूप व गर्मी से उमस बढ़ गई है। जिससे खुले आसमान के नीचे व घर में रहना मुश्किल हो गया है। गर्मी में इजाफा होने से श्रमिक भी खुले आसमान के नीचे काम करने से कन्नी काट रहे हैं। बुधवार को पुरवा हवा ने तपन बढ़ा दी। जिससे तापमान में भी इजाफा हो गया। गर्मी का असर आम जनमानस पर भी पड़ने लगा है। बुखार से पीड़ित लोगों की संख्या में इजाफा होने लगा है। डिग्री कालेजों में परीक्षा के कारण छुट्टी होने पर बच्चों को घर पहुंचने में काफी समस्या हो रही है। मुंह पर पकड़ा बांधने के बाद भी शरीर धूप से झुलसने लगा है। पुराने हैण्डपम्प पानी छोड़ने लगे हैं। शहर व हाईवे पर पेड़ कटने के कारण छायादार स्थान खोजना मुश्किल हो गया है। जिससे तेज धूप में यात्रा करना कठिन है। सबसे अधिक समस्या अस्पतालों में मरीजों को रही है। बिजली कटने के बाद देशी पंखा से काम चलाना पड़ता है। तपन बढ़ने से अधिक तापमान 38 व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस हो गया है। इससे आर्द्रता अधिकतम 82 व न्यूनतम 46 फीसदी है। पूर्वी हवा चलने के कारण उमस बढ़ गई है। मौसम विभाग के वैज्ञानिक के अनुसार आगामी चौबीस घंटे में आंशिक बादल छाए रहने व कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बूंदा-बांदी होने की संभावना है। अभी एक जून तक इसी तरह मौसम रहने की उम्मीद है। प्री मानसून 15 जून तक यूपी में आने की उम्मीद है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।