सोशल मीडिया ने गुम हुए व्यक्ति को ढूंढने में की मदद
पूर्णिया से भास्कर राय घर से निकले थे और रात भर लौटकर नहीं आए। परिजनों ने मधुबनी थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई। थानाध्यक्ष ने सोशल मीडिया पर उनकी फोटो पोस्ट की। इसके बाद, परिवार को फोन पर सूचना मिली और...

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। सोशल मीडिया ने गुम हुए व्यक्ति को ढूंढ निकाला। दरअसल मधुबनी थाना के चुनापुर निवासी भास्कर राय घर से बीते शाम 7:30 बजे कोरठबाड़ी के लिए निकले थे। परन्तु सारी रात घर वापस नहीं लौटे। जिसके बाद परिजनों ने मधुबनी थाना को इस बात की सूचना दी। सूचना मिलते ही मधुबनी थानाध्यक्ष सूरज प्रसाद ने गायब व्यक्ति के फोटो सहित मैसेज को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सूचना देने की अपील की थी। उन्होंने बताया कि दोपहर बाद गायब व्यक्ति के घर वालों को व्यक्ति के बारे में किसी ने फोन पर सूचना दी। परिजनों ने उसे सदर थाना के रामबाग से बरामद कर लिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।