मजदूरों को दो रुपया कम देने की पदाधिकारी ने ली जानकारी
लिट्टीपाड़ा में जिला पंचायती राज पदाधिकारी प्रीतिलता मुर्मू और जिला निर्वाचन पदाधिकारी मोहनलाल मरांडी ने एफसीआई गोदाम का निरीक्षण किया। उन्होंने डाकिया योजना के तहत सखी दोदियों से मजदूरी की जानकारी ली,...

लिट्टीपाड़ा। एसं जिला पंचायती राज पदाधिकारी प्रीतिलता मुर्मू व जिला निर्वाचन पदाधिकारी मोहनलाल मरांडी ने बुधवार को एफसीआई गोदाम का निरीक्षण किया। प्रीतिलता मुर्मू ने डाकिया योजना का अनाज बोरा मे पेकिंग कर रही सखी दोदियों से मजदूरी के बारे मे पूछताछ किया। दीदियो ने बताया की एक बोरा मे 35 किलो ग्राम अनाज भरने के एवज मे हमलोगो को 12 रुपया मजदूरी मिलता है। पर दो रुपया काटकर मिलता है। दो रुपया धागा खरीदने व सिलाई मशीन ठीक करने के एवज मे काटा जाता है। वहीं दीदियो ने 12 रुपया से दर बढ़ाकर 15 रुपया करने का मांग किया। प्रीतिलता मुर्मू ने जेएसएलपीएस के बीपीएम से प्रति बोरा मे दो रुपए कम क्यों दिए जाने की जानकारी लिया।
ततपश्चात दोनों अधिकारिओं ने गोदाम में भंडारीत अनाज बोरो का मात्रा व संख्या का लेखा जोखा सहायक गोदाम प्रबंधक कुंदन कुमार से लिया। साथ ही उन्होंने जानकारी लिया कि अब तक जून 2025 का अनाज कितने राशन दुकानदारों को पहुंचाया गया है। गोदाम प्रबंधक ने बताया कि 27 मई तक जून का अनाज प्रखंड क्षेत्र के सभी डीलर को डोर स्टेप डेलीभरी के माध्यम से पंहुचा दिया गया है। दोनों ही अधिकारी ने नावाडीह के डीलर महिला विकास व जबरदहा के डीलर राजकुमार भगत का दुकान निरीक्षण किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।