उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन
पथरगामा में राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम के अंतर्गत सामाजिक अंकेक्षण पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन प्रखंड प्रमुख और जिप सदस्य द्वारा किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य यह...

पथरगामा। राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम सामाजिक अंकेक्षण को लेकर उनमुखीकरण कार्यशाला का बुधवार को आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख, जिप सदस्य एवं बी डी ओ ने दीप जलाकर किया। इसका शुभारम्भ बोहा पंचायत से किया गया। हालांकि यह कार्यक्रम प्रखंड के सभी पंचायतो में किया जाना है। उनमुखीकरण के तहत कितने महीने से हितधाराको को पेंशन राशि नहीं मिला, योग्य लाभको को इसका लाभ मिल रहा है कि नहीं, कहीं मृत्यु हितधारक को तो इसका लाभ नहीं मिल रहा है इसका सत्यापन कर वास्तविक हितधारको को इसका लाभ पहुंचना है। मौके पर सामाजिक अंकेक्षण के कार्यकर्ता रामजीवन आहड़ी, मकू बेसरा, अंजू कुमारी, सुबलाल साह, निलेश कुमार ठाकुर के अलावा पंचायत प्रतिनिधि, आंगनबाडी सेविका, जल सहिया मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।