Hindi NewsJharkhand NewsChaibasa NewsIndian Language Summer Camp 2025 Focus on Odia Language at Kendriya Vidyalaya Meghahatuburu
केन्द्रीय विद्यालय में भारतीय भाषा को लेकर लगा शिविर
केंद्रीय विद्यालय, मेघाहातुबुरु में भारतीय भाषा ग्रीष्म शिविर 2025 के अंतर्गत उड़िया भाषा पर विशेष सत्र आयोजित किया गया। प्राचार्य डॉ. आशीष कुमार के मार्गदर्शन में छात्रों ने उड़िया की संस्कृति, गीत,...
Newswrap हिन्दुस्तान, चाईबासाThu, 29 May 2025 05:07 AM

गुवा। केन्द्रीय विद्यालय, मेघाहातुबुरु में भारतीय भाषा ग्रीष्म शिविर 2025 के अंतर्गत उड़िया भाषा पर केन्द्रित विशेष सत्र का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्राचार्य डॉ. आशीष कुमार के नेतृत्व और मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर में छात्रों ने उड़िया भाषा की बुनियादी संरचना से लेकर उसके गीत, कविताएं, लोकोक्तियां और लोककथाओं तक की सांस्कृतिक यात्रा का अनुभव किया। इस दौरान छात्रों ने भागीदारी करते हुए कविता पाठ, लोककथा वाचन, संवाद-अभिनय तथा पोस्टर निर्माण जैसी रचनात्मक प्रस्तुतियां दीं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।