Gudhni Village to Host Five-Day Yagya Festival from June 5 गुधनी में पांच से मनाया जाएगा यज्ञ महोत्सव, Badaun Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBadaun NewsGudhni Village to Host Five-Day Yagya Festival from June 5

गुधनी में पांच से मनाया जाएगा यज्ञ महोत्सव

Badaun News - गुधनी गांव में पांच जून से पांच दिवसीय यज्ञ महोत्सव मनाया जाएगा। आचार्य संजीव रूप ने विमल कृष्ण अग्रवाल को आमंत्रित किया। यह महोत्सव नौ जून को भंडारे के साथ समाप्त होगा, जिसमें कई विद्वान और श्रद्धालु...

Newswrap हिन्दुस्तान, बदायूंThu, 29 May 2025 04:16 AM
share Share
Follow Us on
गुधनी में पांच से मनाया जाएगा यज्ञ महोत्सव

क्षेत्र के गांव गुधनी में पांच दिवसीय यज्ञ महोत्सव पांच जून से मनाया जाएगा। आचार्य संजीव रूप ने उझानी पहुंचकर पूर्व राज्यमंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल को आमंत्रण पत्र दिया तथा अनेक प्रतिष्ठित श्रद्धालुओं को यजमान बनाया। आचार्य ने बताया यज्ञ महोत्सव पांच जून से आरंभ होगा जो नौ जून को विशाल भंडारे के साथ समाप्त होगा। इसमें देशभर के अनेक विद्वान, विदुषी, कवि, संत व श्रद्धालु पधार रहे हैं। लखनऊ से वैदिक विदुषी डॉ निष्ठा वेदालंकार, पटना बिहार से आचार्य धर्म निष्ठा आर्य, दिल्ली से कवि सारस्वत मोहन मनीषी, कासगंज से पं शंकरमित्र वेदालंकार आदि पधार रहे हैं। चार जून को बिल्सी नगर में प्रचार के लिए यज्ञ यात्रा निकलेगी।

पांच जून को 500 वृक्षों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। नौ जून को विशाल भंडारा किया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।