शारीरिक दक्षता परीक्षा में 1027 अभ्यर्थियों ने लिया भाग
शारीरिक दक्षता परीक्षा में 1027 अभ्यर्थियों ने लिया भागशारीरिक दक्षता परीक्षा में 1027 ने लिया भागशारीरिक दक्षता परीक्षा में 1027 ने लिया भागशारीरिक द

खगड़िया नगर संवाददाता। गृहरक्षकों के शारीरिक दक्षता की जांच परीक्षा मे 14 सौ उम्मीदवारों में से बुधवार को 1027 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। इसमें से 428 उम्मीदवार सफल हुए। 428 उम्मीदवारों के ऊंचाई एवं सीना की माप की गई। इनमें से 20 उम्मीदवार गृहरक्षक में नामांकन के लिए ऊंचाई अथवा सीना के निर्धारित मापदंड पूरा नहीं करने के कारण असफल घोषित किए गए। ऊंची कूद, लंबी कूद और गोला फेंक की परीक्षा में सफल होकर कुल 408 उम्मीदवार मेधा- सूची के लिए योग्य घोषित हुए। इनमें से मेडिकल टेस्ट में जो उम्मीदवार अनफिट पाए जायेंगे। उन्हें मेधा सूची में शामिल नहीं किया जाएगा।
इधर बुधवार को डीएम अमित कुमार पांडेय भी जेएनकेटी पहुंचे और परीक्षा का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधीनस्थों को कई आवश्यक निर्देश भी दिए। संवाद : महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक पहल जिले के विभिन्न जगहों पर महिला संवाद कार्यक्रम का हो रहा है आयोजन महिलाओं ने आयोजित संवाद में रखी अपनी-अपनी बातें खगड़िया, नगर संवाददाता। महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को जिले के विभिन्न जगहों पर आयोजित किया गया। इस दौरान अलौली प्रखंड के आरती ग्राम सगठन, सितारा जीविका महिला ग्राम संगठन खगड़िया सदर, दुर्गा ग्राम संगठन सदर,दीप ग्राम संगठन परबत्ता जैसे कुल 24 ग्राम संगठन में महिला संवाद आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं की आवाज को नीतिगत मंच तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी बन चुका है। यह संवाद कार्यक्रम महिलाओं को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने, उनके सुझावों को एकत्रित करने और उनकी सरकार से अपेक्षाओं को संकलित करने की दिशा में मील का पत्थर साबित हो रहा है। कार्यक्रम का मूल उद्देश्य है कि महिलाओं के अनुभव, समस्याएं, आवश्यकताएं और अपेक्षाएं सीधे तौर पर शासन-प्रशासन तक पहंुच सकें ताकि इन बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए भविष्य की योजनाओं का निर्माण किया जा सके। खगड़िया जिले के कुल 1408 ग्राम संगठनों में महिला संवाद कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। इसके लिए 12 संवाद रथों को तैयार किया गया है, जो आधुनिक तकनीक से सुसज्जित हैं। इन रथों में एलईडी स्क्रीन, वीडियो फिल्म, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग, सेल्फी पॉइंट, स्टैंडी, लीफ्लेट्स, ऑडियो-विजुअल उपकरण आदि शामिल हैं। हर संवाद रथ प्रतिदिन दो कार्यक्रम करता है, जिससे जिले में प्रतिदिन 24 महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। हर कार्यक्रम में जीविका से जुड़ी और गैर-जीविका से जुड़ी महिलाओं की भारी भागीदारी देखी जा रही है। प्रतिदिन लगभग पांच महिलाएं संवाद में सक्रिय रूप से भाग ले रही हैं, जिनमें उत्साह, आत्मविश्वास और जागरूकता की झलक स्पष्ट देखी जा सकती है। 27 अप्रैल को भी जिले के 24 स्थानों पर महिला संवाद आयोजित किया गया, जहां महिलाओं ने न केवल योजनाओं की जानकारी ली, बल्कि अपने विचार और सुझाव भी साझा किए। महिलाओं से प्राप्त सुझावों का संकलन और प्राथमिकता के आधार पर वर्गीकरण कर उसका दस्तावेजीकरण किया जा रहा है। ये संकलित सुझाव आगे जिला प्रशासन और राज्य सरकार को भेजे जाएंगे ताकि उनपर विचार कर नीतिगत निर्णय लिया जा सके। रिंकू देवी ने बताया कि कैसे सस्टेनेबल लाइवलीहुड योजना के तहत मिली सहायता से उन्होंने किराना दुकान खोली और अब वे आत्मनिर्भर हो गई हैं। फुला देवी, जो पहले बेहद गरीब थीं, अब पशुपालन और सब्जी उत्पादन से महीने में सात हजार से नौ हजार रूपए तक कमा रही हैं। योजनाओं में संशोधन की मांग: संवाद के दौरान अनेक महिलाओं ने पेंशन राशि में वृद्धि, आवास योजना के तहत अधिक अनुदान, और स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड की राशि में बढ़ोत्तरी की मांग की है। साथ ही, महिलाओं ने स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा, स्वरोजगार, सुरक्षा और सामाजिक न्याय से जुड़ी अनेक अन्य मांगों को भी सामने रखी। फोटो: 8 कैप्शन: बुधवार को आयोजित संवाद में भाग लेतीं महिलाएं। बॉक्स: मानसी में कार्यक्रम का किया गया आयोजन खगड़िया, नगर संवाददाता जीविका मानसी टीम के तत्वावधान में प्रथम पाली में नगर पंचायत मानसी अंतर्गत घरारी, खुटिया में सरस्वती ग्राम संगठन और द्वितीय पाली मेंपश्चिमी ठाठा पंचायत के बजरंगबली ग्राम संगठन में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन नगर पंचायत मानसी अंतर्गत वार्ड नंबर एक के वार्ड पार्षद विवेक कुमार, पश्चिमी ठाठा के वार्ड नंबर सात के वार्ड सदस्य प्रीति देवी, प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव कुमार, प्रखंड सांख्यिकी सह शिक्षा पदाधिकारी श्याम कुमार, प्रखंड परियोजना प्रबंधक घनश्याम दीनबंधु सहित ग्राम संगठन के निदेशक मंडल सदस्य, बालिका, बुजुर्ग ने संयुक्त रूप से अपने कर कमलों से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। महिला संवाद कार्यक्रम में जीविका दीदी के आलावा सेविका, आशा, शिक्षिका, जनप्रतिनिधि ने खूल कर बात रख रहे हैं ।महिलाओं का झुकाव बढ़ा है।हम सभी जितना लिफलेट का अध्ययन करेंगे। विडियो देखकर आपस में चर्चा करेंगे उतना सोचने की जिज्ञासा जगेगा और सभी की सहभागिता से बेहतर समाज, प्रखंड, जिला, राज्य और देश का सपना साकार कर पाएंगे।महिला संवाद में सतत जीविकोपार्जन सदस्य सहित अलग-अलग महिलाओं ने अपने स्तर से पूर्व की परिस्थितियों और आज उनके जीवन में बदलाव की आप बिती कहानी सुनाा। ज्यों ज्यों महिला संवाद का दिन बितते जाता है महिलाओं की उपस्थिति बढ रही है ।महिलाएं समस्या से लेकर समाधान तक की बातें कर रही हैं| सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण की दिशा में क्रियान्वित योजनाओं पर उपलब्धि और सुझाव प्रमुखता से रख रही हैं| महिलायें अब सड़क, नाली, आवास, शौचालय, नल-जल समस्या के साथ अपने लिए रोजगार एवं जीविका दीदी द्वारा निर्मित सामानों की बिक्री हेतु बाजार की मांग कर रही हैं। शिविर में बीडीओ राजीव कुमार, जीविका के प्रखंड समन्वयक घनश्याम दीनबंधु आदि ने भाग लिया। फोटो: 27 कैप्शन: मानसी: बुधवार को आयोजित संवाद का उद्घाटन करते अधिकारी व जीविका।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।