Haryana Officials Face Strong Opposition from Kurdi Farmers During Land Demarcation खादर में जमीन की निशानदेही करने पहुंचे हरियाणा के अफसरों का विरोध, Bagpat Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBagpat NewsHaryana Officials Face Strong Opposition from Kurdi Farmers During Land Demarcation

खादर में जमीन की निशानदेही करने पहुंचे हरियाणा के अफसरों का विरोध

Bagpat News - हरियाणा प्रशासनिक अधिकारी बुधवार को कुर्डी गांव के खादर में भूमि की निशानदेही करने पहुँचे। गांव के किसानों ने इसका कड़ा विरोध किया। पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन अधिकारी लौट गए। किसानों ने बताया कि बिना...

Newswrap हिन्दुस्तान, बागपतThu, 29 May 2025 02:35 AM
share Share
Follow Us on
खादर में जमीन की निशानदेही करने पहुंचे हरियाणा के अफसरों का विरोध

क्षेत्र के कुर्डी गांव के खादर में बुधवार को हरियाणा प्रशासनिक अधिकारी भूमि की निशानदेही करने पहुँचे। इसका गांव के किसानों ने कड़ा विरोध किया। सूचना पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को भी दी, लेकिन पुलिस के पहुँचने से पहले हरियाणा के अधिकारी वहां से लौट गए। दरअसल, कुरड़ी गांव में बुधवार को हरियाणा के किसान अपने साथ में प्रशासनिक अधिकारियों को लेकर पहुँचे थे। उन्होंने यमुना खादर में निशानदेही शुरू कर दी, स्थानीय ग्रामीणों को भनक लगी तो वे भी मौके पर पहुँच गए। गांव प्रधान ओमपाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि किसान हनिश श्योराज, युनस, अनवर, रामफल आदि की करीब 70 बीघा जमीन है।

उक्त किसान जिलाधिकारी बागपत से भी मंगलवार को मिले थे। बताया कि बिना किसी सूचना और यूपी के अधिकारियों की गैर मौजूदगी में हरियाणा के किसानों ने निशानदेही का काम शुरू कर दिया था। इसकी जानकारी एसडीएम बड़ौत व छपरौली थाना पुलिस को दी गई। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर तो पहुँची, लेकिन तब तक हरियाणा के अधिकारी व किसान वहां से लौट चुके थे। थाना प्रभारी निरीक्षक दिवेश शर्मा ने बताया कि हरियाणा के अधिकारी उनसे पहले ही जा चुके थे। इसकी जानकारी भी अधिकारियों को दे दी गई हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।