गंडक बैराज से नहर में छोड़ा गया पानी, किसानों को मिली राहत
Maharajganj News - निचलौल, हिन्दुस्तान संवाद। नेपाल स्थित वाल्मीकि नगर के गंडक बैराज से सोमवार को

निचलौल, हिन्दुस्तान संवाद। नेपाल स्थित वाल्मीकि नगर के गंडक बैराज से सोमवार को 3000 क्यूसेक पानी नहर में छोड़ा गया है। इससे भारतीय क्षेत्र की नहरों में पानी आ गया है। नहरों में पानी आने से महराजगंज, कुशीनगर, देवरिया के किसानों को खेतों की सिंचाई में सुविधा मिलेगी। नहर में पानी आने से किसान काफी खुश है। निचलौल क्षेत्र के किसानों का कहना है कि अब पानी मिलने से अपने-अपने खेतों में धान की नर्सरी आसानी से गिरा सकेंगे उसकी सिंचाई भी कर सकेंगे। साथ ही कुछ ही दिनों में शुरू होने वाली धान की रोपाई में भी पानी की दिक्कत नहीं होगी और गन्ने की फसल में भी भरपूर सिंचाई हो सकेगी।
सिंचाई खंड द्वितीय के जेई भानु सिंह ने बताया कि वाल्मीकि नगर स्थित गंडक बैराज से 3000 क्यूसेक पानी नहर में छोड़ा गया है। धीरे-धीरे पानी को बढ़ाया जाएगा। चार से पांच दिनों में नहर की सभी छोटी बड़ी शाखाओं में पानी पहुंच जाएगा। नहर में पानी आने से महराजगंज सहित कई जिलों के किसानों को सिंचाई के लिए भरपूर पानी मिल सकेगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।