All India Kayastha Mahasabha Files Complaint Against Speaker Pradeep Mishra for Offensive Remarks भगवान चित्रगुप्त महाराज पर अभद्र टिप्पणी से नाराजगी , Mainpuri Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMainpuri NewsAll India Kayastha Mahasabha Files Complaint Against Speaker Pradeep Mishra for Offensive Remarks

भगवान चित्रगुप्त महाराज पर अभद्र टिप्पणी से नाराजगी

Mainpuri News - मैनपुरी। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रतिनिधि मंडल ने व्यास वक्ता प्रदीप मिश्रा के खिलाफ कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।

Newswrap हिन्दुस्तान, मैनपुरीMon, 16 June 2025 06:44 PM
share Share
Follow Us on
भगवान चित्रगुप्त महाराज पर अभद्र टिप्पणी से नाराजगी

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रतिनिधि मंडल ने व्यास वक्ता प्रदीप मिश्रा के खिलाफ कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। आरोप लगाया है कि प्रदीप मिश्रा ने चित्रगुप्त महाराज पर अभद्र टिप्पणी की है। जिससे समाज के लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। कोतवाली पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के महामंत्री धीरज श्रीवास्तव ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर शिकायत की कि शिव पुराण वक्ता प्रदीप मिश्रा (सीहोर वालों) ने भगवान चित्रगुप्त महाराज पर अभद्र टिप्पणी की है। उन्होंने ये टिप्पणी 14 जून को महाराष्ट्र के बीड में चल रही कथा के दौरान की।

उनकी टिप्पणी से कायस्थ समाज की भावनाओं को ठेस पहुंची है इसलिए उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए। कोतवाली प्रभारी फतेह बहादुर सिंह का कहना है कि मामले की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।