Celebrating 300 Years of Lokmata Ahilyabai Holkar Panchayat Representatives Conference Highlights Historical Legacy लोकमाता के इतिहास को जन-जन तक पहुंचा रही भाजपा, Mainpuri Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMainpuri NewsCelebrating 300 Years of Lokmata Ahilyabai Holkar Panchayat Representatives Conference Highlights Historical Legacy

लोकमाता के इतिहास को जन-जन तक पहुंचा रही भाजपा

Mainpuri News - मैनपुरी। लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के तहत आयोजित पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नरेंद्र कश्यप न

Newswrap हिन्दुस्तान, मैनपुरीWed, 28 May 2025 07:17 PM
share Share
Follow Us on
लोकमाता के इतिहास को जन-जन तक पहुंचा रही भाजपा

लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के तहत आयोजित पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नरेंद्र कश्यप ने कहा कि हमारे देश में ऋषि-मुनियों और संतों के विचारों से जुड़ी ऐतिहासिक गाथाएं पूरी दुनिया में पढ़ी जाती हैं। ऋषियों के पराक्रम और उत्कृष्ट कार्यों की बदौलत भारत की दुनिया में अलग पहचान है। लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर का इतिहास महिला शक्ति की पहचान है। जिले के प्रभारी मंत्री ने कहा कि आजादी के बाद से ही इतिहासकारों को तत्कालीन सरकारों ने मनमर्जी से याद किया। समाज को नई दिशा देने वाली अहिल्याबाई के जीवन और उनके संघर्ष पर अधिक बात नहीं की गई लेकिन भाजपा सरकार ने माता के इतिहास को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया है।

उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से कहा कि वे माता के जीवन की गाथा जन-जन तक पहुंचाए। कार्यक्रम में विधायक भोगांव रामनरेश अग्निहोत्री, भाजपा जिलाध्यक्ष ममता राजपूत ने भी अहिल्याबाई होल्कर के जीवन पर इतिहास डाला। इस मौके पर पैक्सपेड चेयरमैन प्रेमसिंह शाक्य, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह चौहान, अरविंद भदौरिया, ब्लॉक प्रमुख मुनेश चौहान, सत्यपाल सिंह, विशाल वाल्मीकि, भूपेंद्र यादव सहित डीएम अंजनी कुमार सिंह, सीडीओ नेहा बंधु, एडीएम श्यामलता आनंद, एसपी ग्रामीण राहुल मिठास आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।