House Collapse in Barhiya Avoids Major Tragedy Family Escapes Unhurt बारिश के बाद दो मकान गिरे, मुआवजा की मांग, Mainpuri Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMainpuri NewsHouse Collapse in Barhiya Avoids Major Tragedy Family Escapes Unhurt

बारिश के बाद दो मकान गिरे, मुआवजा की मांग

Mainpuri News - बरनाहल। क्षेत्र में के ग्राम सराय मुगलपुर बरहिया में मकान गिरने से एक बड़ा हादसा बच गया।

Newswrap हिन्दुस्तान, मैनपुरीSun, 22 Sep 2024 06:25 PM
share Share
Follow Us on
बारिश के बाद दो मकान गिरे, मुआवजा की मांग

क्षेत्र में के ग्राम सराय मुगलपुर बरहिया में मकान गिरने से एक बड़ा हादसा बच गया। पुराने मकान में परिजन सोये हुए थे लेकिन जनहानि नहीं हुई। मकान में दबकर घरेलू सामान नष्ट हो गया। पीड़ित ने मुआवजा की मांग की है। गांव निवासी बृजेश पुत्र ज्ञान सिंह अपने परिवार के साथ एक पुराने मकान में रह रहे हैं। बारिश के बाद अचानक मकान गिर पड़ा। जिसमें परिजन बाल-बाल बच गए। मकान में रखा गैस चूल्हा, सिलेंडर, कूलर, बर्तन व खाने-पीने का सामान दबकर नष्ट हो गया। वहीं बरहिया निवासी जयवीर सिंह पुत्र अकबर सिंह का मकान रात में गिर गया। गनीमत रही मकान में कोई नहीं था। लेखपाल को सूचना दी गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।