कलश यात्रा के साथ भागवत कथा का शुभारंभ
Mainpuri News - कुसमरा। नगला तारा में सात दिवसीय भागवत कथा का शुभारंभ गुरुवार को कलश यात्रा के साथ हुआ।

नगला तारा में सात दिवसीय भागवत कथा का शुभारंभ गुरुवार को कलश यात्रा के साथ हुआ। कथा पंडाल से शुरू हुई कलश यात्रा गांव के प्रमुख मार्गों व विभिन्न मंदिरों का भ्रमण करते हुए पुन: कथास्थल पर पहुंची। मंत्रोच्चार के बीच कलशों की स्थापना की गई। कथावाचक पं. संजीव मिश्रा ने कहा कि भागवत कथा सभी ग्रंथों में सर्वोत्तम मानी जाती है। जहां इसका आयोजन होता है वह स्थान तीर्थ बन जाता है। उन्होंने कहा कि भागवत कथा भगवान श्रीकृष्ण के मुख्य से निकली दिव्य वाणी है। इसमें जन्म से लेकर कंस वध और जीवन दर्शन तक के प्रसंग समाहित हैं।
कथा आयोजन में विमल दुबे, वीरेंद्र दुबे, संतोष तिवारी, लालू तिवारी, एड. पुष्पेंद्र दुबे, कन्हैया लाल चतुर्वेदी, रजत चतुर्वेदी, सुरेश तिवारी आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।