Indian Army s Operation Sindoor Against Pakistani Terrorists Sparks Nationwide Tricolor Rally by BJP भारतीय सेना के पराक्रम का पूरा देश ऋणी, Mainpuri Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMainpuri NewsIndian Army s Operation Sindoor Against Pakistani Terrorists Sparks Nationwide Tricolor Rally by BJP

भारतीय सेना के पराक्रम का पूरा देश ऋणी

Mainpuri News - मैनपुरी। पहलगाम घटना के बाद पाकिस्तानी आतंकवादियों के खिलाफ भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया।

Newswrap हिन्दुस्तान, मैनपुरीSat, 17 May 2025 06:38 PM
share Share
Follow Us on
भारतीय सेना के पराक्रम का पूरा देश ऋणी

पहलगाम घटना के बाद पाकिस्तानी आतंकवादियों के खिलाफ भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भाजपा पूरे प्रदेश में तिरंगा यात्रा निकाल रही है। शनिवार को शहर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। भाजपाई तिरंगा लेकर छोटा क्रिश्चियन मैदान में जमा हुए। यहां से क्रिश्चयन तिराहा, तांगा स्टैंड, लेनगंज, घंटाघर होते हुए शहीद पार्क में पहुंचे। जहां शहीदों को नमन किया गया। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि पहलगाम की घटना के बाद भारतीय सेना ने जो पराक्रम दिखाया उसका पूरा देश ऋणी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दृढ़ संकल्प लेकर कार्रवाई का भरोसा पूरे देश को दिलाया था।

सेना ने इस संकल्प को पूरा किया और पाकिस्तान को कुछ ही दिनों में धूल चटा दी। उन्होंने भाजपा के मंत्री और सपा के रामगोपाल यादव के बयानों पर कहा कि नेता हो या कोई और सेना के खिलाफ बयान देश कतई स्वीकार नहीं करेगा। सेना के सम्मान में भाजपा पूरे प्रदेश में तिरंगा यात्रा निकाल रही है। जिसे भारी जन समर्थन मिल रहा है। इससे पहले पर्यटन मंत्री ने छोटा क्रिश्चियन मैदान में तिरंगा लेकर जमा लोगों की भीड़ को रवाना किया। पर्यटन मंत्री भाजपा नेताओं के साथ शहर भर में तिरंगा लेकर निकले। ये तिरंगा यात्रा नगर पालिका के शहीद पार्क में संपन्न हुई। यहां शहीदों को पुष्प अर्पित किए गए, माल्यार्पण किया गया। भोगांव विधायक रामनरेश अग्निहोत्री ने कहा कि सेना के वीर जवानों ने जिस साहस और समर्पण से दुश्मनों को धूल चटाई उस पर पूरा देश गर्व महसूस कर रहा है। राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए भारतीय सेनाएं सदैव संकल्पित हैं। तिरंगा यात्रा में जिला प्रभारी अनिल चौधरी ने विचार रखे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।