चोरों ने घर में घुसकर जेवरात व नकदी चुराई
Mainpuri News - बिछवां। थाना क्षेत्र के नगला कवीश्वर में मंगलवार रात चोरों ने रिटायर्ड पुलिस कर्मचारी के घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

थाना क्षेत्र के नगला कवीश्वर में मंगलवार रात चोरों ने रिटायर्ड पुलिस कर्मचारी के घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। सुबह जागने पर चोरी होने की जानकारी हुई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। क्षेत्र के ग्राम नगला कवीश्वर निवासी पन्नालाल पुत्र अंगनूलाल रिटायर्ड सिपाही हैं। मंगलवार को वह परिजनों के साथ छत पर लेटे थे। तभी चोर दीवार फांदकर घर में घुस गए और अलमारी का ताला तोड़ उसमें रखे सोने के झाले, जंजीर, झुमकी, चांदी की पायल व 30 रुपये की नकदी पार कर दी। सुबह 3 बजे वह छत से नीचे उतर कर आए तो चोरी होने की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष आशीष दुबे घटनास्थल पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।