सख्ती कमजोर पड़ी तो जाम ने शहर को जकड़ लिया
Mainpuri News - मैनपुरी। शहर में एक बार फिर जाम लगने लगा है। ई रिक्शा, टेम्पो के अलावा अन्य बड़े वाहन शहर में प्रवेश कर रहे हैं जिससे जगह-जगह जाम लग रहा है और लोग परेश

शहर में एक बार फिर जाम लगने लगा है। ई रिक्शा, टेंपो के अलावा अन्य बड़े वाहन शहर में प्रवेश कर रहे हैं जिससे जगह-जगह जाम लग रहा है और लोग परेशान हो रहे हैं। एसपी के निर्देश पर ई रिक्शा और बड़े वाहनों का प्रवेश रोका गया था। लेकिन तैनात पुलिस कर्मियों ने इन्हें प्रवेश की छूट दे दी। रविवार की देर शाम और सोमवार को दोपहर से लेकर देर शाम तक सड़कों पर जाम लगा रहा। लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सहालग की खरीदारी करने आए लोगों से वाहन चालकों की नोकझोंक हुई। क्रिश्चियन तिराहे पर लगी पुलिस पिकेट को एसपी ने निर्देश दिए थे कि कोई भी बड़ा वाहन, ई रिक्शा या टेंपो शहर में प्रवेश नहीं करेंगे।
यही निर्देश बड़े चौराहे पर तैनात पुलिस कर्मियों को दिए गए। जिसके चलते कई दिनों से जाम नहीं लग रहा था। अतिक्रमण कारियों पर भी पुलिस ने कार्रवाई की। लेकिन पिछले दो-तीन दिनों से हालात फिर से बिगड़ने लगे हैं। सोमवार को सुबह 11 बजे से ही जाम लगने लगा। क्रिश्चियन तिराहे से बड़े चौराहे तक और बड़े चौराहे से आगरा रोड तक लोग जाम में फंसे नजर आए। चूंकि सहालग चल रहा है इसलिए जो लोग खरीदारी करने आ रहे हैं वे आते और जाते समय जाम में फंस रहे हैं। इसके अलावा स्कूलों की छुट्टियों के समय वाहन जाम में फंस रहे हैं। एंबुलेंस भी जाम में फंस रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।