man kissed mother front daughter and ran away police arrested him बेटी के सामने मां को KISS कर भागा था मनचला, पुलिस ने किया ऐसा हाल कि अब चलना भी हुआ दूभर, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUP Newsman kissed mother front daughter and ran away police arrested him

बेटी के सामने मां को KISS कर भागा था मनचला, पुलिस ने किया ऐसा हाल कि अब चलना भी हुआ दूभर

मेरठ जिले के लिसाड़ी गेट के अहमदनगर में मनचले की दुस्साहसिक वीडियो वायरल हुई। बेटी के साथ सड़क पर जा रही बुर्का पहने एक महिला को मोपेड सवार युवक ने सरेआम किस किया और फरार हो गया।

Dinesh Rathour हिन्दुस्तान, मेरठ, प्रमुख संवाददाताMon, 26 May 2025 09:21 PM
share Share
Follow Us on
बेटी के सामने मां को KISS कर भागा था मनचला, पुलिस ने किया ऐसा हाल कि अब चलना भी हुआ दूभर

यूपी के मेरठ जिले के लिसाड़ी गेट के अहमदनगर में मनचले की दुस्साहसिक वीडियो वायरल हुई। बेटी के साथ सड़क पर जा रही बुर्का पहने एक महिला को मोपेड सवार युवक ने सरेआम किस किया और फरार हो गया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने सात घंटे में आरोपी की पहचान कर उसे दबोच लिया। पुलिस हिरासत में आरोपी कान पकड़ कर बोला कि गलती हो गई, अब आगे नहीं होगी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

20 मई की दोपहर अहमदनगर पिल्लोखड़ी के पास गली में एक बुर्का पहने महिला बेटी के साथ जा रही थी। सामने से आए मोपेड सवार युवक ने महिला के बराबर में रुककर उसे किस कर लिया और निकल भागा। महिला ने विरोध जताते हुए चेतावनी दी और थप्पड़ भी दिखाया। घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई। 26 मई की दोपहर वीडियो वायरल हुई। मामला पुलिस की जानकारी में आया तो एसएसपी मेरठ डॉ. विपिन ताडा ने कार्रवाई का आदेश दिया। पुलिस ने तुरंत मुकदमा दर्ज किया। पता किया वीडियो किस जगह की है। लोकेशन पता करने के बाद आरोपी की पहचान के लिए चार टीम को लगाया। करीब सात घंटे में आरोपी की पहचान सुहैल निवासी अहमदनगर के रूप में हुई। उसे दबोचकर थाने लाया गया। आरोपी को मंगलवार को कोर्ट के समक्ष पेश किया जाएगा।

कान पकड़कर बोला, सर गलती हो गई

पुलिस ने आरोपी सुहैल को गिरफ्तार कर उसकी जमकर खातिर की। पुलिस अभिरक्षा में सुहैल कान पकड़कर बोला, सर गलती हो गई, अब नहीं होगी।

मेरठ एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया, एक महिला से सरेआम सड़क पर अश्लीलता का वीडियो वायरल हुआ था। इसका संज्ञान लेते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |