हाथरस के लिए बस न मिलने पर यात्रियों ने किया हंगामा
Mathura News - हाथरस के लिए बस न मिलने पर यात्रियों ने किया हंगामाहाथरस के लिए बस न मिलने पर यात्रियों ने किया हंगामाहाथरस के लिए बस न मिलने पर यात्रियों ने किया हंगामा

शुक्रवार को मथुरा के पुराने बस स्टैंड पर हाथरस जाने वाले यात्रियों ने शुक्रवार सुबह हाथरस के लिए बस संचालित ना होने पर हंगामा कर दिया। इस दौरान यात्रियों ने रोडवेज के अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर मनमानी एवं देरी से बस संचालित करने का आरोप लगाया। जानकारी के मुताबिक पुराने रोडवेज बस स्टैंड पर शुक्रवार सुबह हाथरस के लिए बस नहीं मिलने से यात्री और चालक-परिचालकों में विवाद हो गया। यात्रियों ने बताया कि वह बस हाथरस जाने के लिए सुबह 8 बजे से बस के इंतजार में थे लेकिन बस 10:00 बजे तक नहीं थी। बस स्टैंड पर यात्रियों ने बताया कि यहां से बरेली और अलीगढ़ जाने वाली बसों में चालक-परिचालक हाथरस के यात्रियों को नहीं बैठा रहे हैं।
उन्होने कहा कि ऐसे में गर्मी में परेशान होना पड़ रहा है। यात्री रामविनोद ने बताया कि वह 8 बजे हाथरस की बस का इंतजार कर रहे हैं। यात्रियों द्वारा हंगामा किये जाने के बाद 10:30 बजे बस हाथरस के लिए रवाना की गई। बस स्टैंड स्टेशन अधीक्षक संतोष अग्रवाल ने बताया कि एक-दो यात्री बस को ले जाने के लिए कह रहे थे इसलिए कुछ कहासुनी हुई थी, इसके बाद बस को रवाना कर दिया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।