कॉरिडोर: मकानों के सत्यापन में टीम चौथे दिन भी जुटी रही
Mathura News - वृंदावन में करीब 100 मकानों के सर्वे का सत्यापन पूरा-वृंदावन में करीब 100 मकानों के सर्वे का सत्यापन पूरा -284 भवनों व दुकानों का 2023 में कराया गया थ

बांके बिहारी कॉरीडोर के लिए वर्ष 2023 में हुए भवन व दुकानों के सर्वे के सत्यापन के काम ने रफ्तार पकड़ ली है। शनिवार तक करीब 100 मकानों के सर्वे के सर्वेक्षण का काम पूरा कर लिया गया। सत्यापन में टीम को संबंधित भवन स्वामियों व दुकानदारों का भी सहयोग रहा। बताते चलें कि बांके बिहारी कॉरिडोर के लिए वर्ष 2023 में कराए गए सर्वे में 284 मकान और दुकानों के कॉरिडोर के दायरे में आने की संभावना जतायी गयी है। इन मकानों का प्रतिष्ठानों का उस समय सर्वे कराया गया था। इसके बाद अब कॉरिडोर को मंजूरी मिलने के बाद उक्त मकानों व दुकानों के सर्वे कार्य का सत्यापन किया जा रहा है।
यह सत्यापन रिपोर्ट हाईकोर्ट में पेश की जानी है। इसके लिए जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह ने अपर जिलाधिकारी(वित्त) पंकज कुमार वर्मा की अध्यक्षता में गठित टीम पिछले चार दिनों से सर्वेक्षण के सत्यापन में जुटी हुई है। शनिवार को भी टीम ने सायं छह बजे के बाद तक सत्यापन का कार्य किया। तहसील, नगर निगम, विप्रा, उप निबंधन व प्रशासन की टीमों ने एक-एक मकान के सर्वे का गहनता से सर्वेक्षण किया। भवन स्वामियों से भी जानकारी ली। अभिलेखों को भी परखा। सत्यापन में मकानों की कुल एरिया के साथ-साथ उसकी दिशाएं और मालिकाना हक का सत्यापन हुआ। यह भी देखा गया कि भवन में कोई किरायेदार है या नहीं। इसके साथ ही हाउस टैक्स व वाटर टैक्स संबंधी अभिलेख जांचे गए। मुख्यत: सत्यापन का कार्य जंगल कट्टी क्षेत्र में किया गया। बांके बिहारी कॉरिडोर के लिए पूर्व में हुए सर्वे के सत्यापन का कार्य लगातार जारी है। सत्यापन में यह देखा जा रहा है कि कहीं सम्पत्ति में कोई बदलाव तो नहीं हुआ। सत्यापन कार्य जल्द पूरा कर लिया जाएगा। -पंकज कुमार वर्मा, अपर जिलाधिकारी (वित्त)
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।