Celebrating 300th Birth Anniversary of Ahilyabai Holkar with Procession and Tribute in Kheerikotha धनगर समाज ने मनाई अहिल्याबाई होल्कर की जयंती, Mau Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMau NewsCelebrating 300th Birth Anniversary of Ahilyabai Holkar with Procession and Tribute in Kheerikotha

धनगर समाज ने मनाई अहिल्याबाई होल्कर की जयंती

Mau News - तहसील क्षेत्र के खीरीकोठा में धनगर समाज के तत्वाधान में अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर शुक्रवार को गाजे बाजे के साथ शोभा यात्रा निकली गई।

Newswrap हिन्दुस्तान, मऊSat, 14 June 2025 03:12 AM
share Share
Follow Us on
धनगर समाज ने मनाई अहिल्याबाई होल्कर की जयंती

मधुबन। तहसील क्षेत्र के खीरीकोठा में धनगर समाज के तत्वावधान में अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर शुक्रवार को गाजे बाजे के साथ शोभा यात्रा निकली गई। यह शोभा यात्रा बनियाबार मोड़ से खीरीकोठा पहुंचकर श्रद्धांजलि सभा में तब्दील हो गई। इस दौरान लोगों ने अहिल्याबाई के कृत्यों को नमन करते हुए उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया। धनगर समाज के जिला अध्यक्ष व कार्यक्रम के आयोजक संजीव कुमार पाल ने बताया कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर एक अवतारी नारी थीं। जिन्होंने अपने पुण्य, पवित्र, न्याय पूर्ण लोक कल्याण के कार्यों से समाज को नई दिशा दिखाई। वह एक कुशल सेनापति, महान दार्शनिक और वीरांगना थीं।

जिन्होंने सर्वधर्म समभाव की पोशाक और मानवता की पुजारी के रूप में कार्य किया। शोभायात्रा के दौरान लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जीवनी और कार्यों का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में जेपी धनगर राष्ट्रीय अध्यक्ष धनगर समाज, राजकुमार पाल पूर्व विधायक, वीरेंद्र बहादुर पाल, त्रिपुरारी पाल, राम विकास पाल, अमरनाथ पाल, चंद्रप्रकाश धनगर, बीएन धनगर, भरत भैया, जितेंद्र पाल, विनोद पाल, कन्हैया धनगर, ओमप्रकाश धनगर, हरेराम धनगर, राजेंद्र पाल, इंद्रदेव धनगर आदि लोग मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।