Congress Party Office Inaugurated by Former MLA Amresh Chand Pandey in Madhuban पूर्व विधायक ने कांग्रेस पार्टी कार्यालय का किया शुभारम्भ , Mau Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMau NewsCongress Party Office Inaugurated by Former MLA Amresh Chand Pandey in Madhuban

पूर्व विधायक ने कांग्रेस पार्टी कार्यालय का किया शुभारम्भ

Mau News - मधुबन में पूर्व विधायक अमरेश चंद पाण्डेय ने कांग्रेस पार्टी के कार्यालय का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ता समर्पित हैं। जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव...

Newswrap हिन्दुस्तान, मऊSun, 8 June 2025 11:26 PM
share Share
Follow Us on
पूर्व विधायक ने कांग्रेस पार्टी कार्यालय का किया शुभारम्भ

मधुबन। नगर पंचायत के मधुबन-दुबारी रोड स्थित गांगेवीर कुटी के समीप रविवार को कांग्रेस पार्टी के कार्यालय का शुभारंभ पूर्व विधायक अमरेश चंद पाण्डेय ने फीता काटकर किया। बतौर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नीतियों और राहुल गांधी के संदेश को एक-एक कार्यकर्ता घर-घर पहुंचाने के लिए समर्पित है। कहा कि कांग्रेस पार्टी गांव-गांव तक सदस्यता अभियान चलाते हुए बूथ लेवल तक कार्यकर्ता तैयार करेगी। जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव ने कहा कि वर्तमान समय में चल रही सरकार सांप्रदायिक सरकार है। ओम प्रकाश ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार में हर तपका परेशान है। महंगाई अपने चरम पर है, नौकरशाहो की तानाशाही के चलते आम जन को न्याय नहीं मिल पा रहा है।

समाजवादी पार्टी के साइकिल को छोड़ कांग्रेस पार्टी के हाथ को थामने वाले हरिश्चंद्र यादव ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में देश व प्रदेश मजबूत होगा। कांग्रेस कांग्रेस पार्टी के बढ़ते जनाधार को देख भाजपा घबराहट में है। इस अवसर पर डा.नासिर अली, शिवाजी कनौजिया, सतीश पाण्डेय, रामप्रवेश साहनी, संजय साहू, रामानंद चौहान, पारस यादव, अमित यादव, अखिलेश शर्मा, सुरेंद्र राजभर, परशुराम, हरेंद्र आदि रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।