New District Unit Elected Munna Yadav as President for Soldiers Welfare शौर्य सैनिक संगठन के जिलाध्यक्ष बने मुन्ना यादव, Mau Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMau NewsNew District Unit Elected Munna Yadav as President for Soldiers Welfare

शौर्य सैनिक संगठन के जिलाध्यक्ष बने मुन्ना यादव

Mau News - मऊ में शौर्य सैनिक संगठन का नया जिला इकाई का चुनाव सफलतापूर्वक हुआ, जिसमें मुन्ना यादव को सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष चुना गया। उन्होंने कहा कि संगठन पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के हितों के लिए काम...

Newswrap हिन्दुस्तान, मऊMon, 9 June 2025 12:11 AM
share Share
Follow Us on
शौर्य सैनिक संगठन के जिलाध्यक्ष बने मुन्ना यादव

मऊ। शौर्य सैनिक संगठन के नए जिला इकाई का चुनाव सकुशल संपन्न हो गया, जिसमें मुन्ना यादव को सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष चुना गया। संगठन के कार्यकर्ताओं, पूर्व सैनिकों और स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मुन्ना यादव ने कहा संगठन देश की सेवा करने वाले सैनिकों और उनके परिवारों के हितों के लिए काम करेगा। उन्होंने बताया कि मऊ के पूर्व सैनिकों को सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ दिलाया जाएगा। पेंशन और चिकित्सा सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएंगी। शहीद परिवारों को हर संभव सहयोग किया जाएगा। संगठन पूर्व सैनिकों के लिए कौशल विकास और रोजगार के अवसर बढ़ाने पर काम करेगा।

शहीद परिवारों को शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सहायता दी जाएगी। सैनिकों के अधिकारों और सरकारी योजनाओं की जानकारी गांव-गांव तक पहुंचाई जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।