Pregnant Woman Dies Under Suspicious Circumstances in Mau Family Protests गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, Mau Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMau NewsPregnant Woman Dies Under Suspicious Circumstances in Mau Family Protests

गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Mau News - मऊ में एक गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला को रक्तस्राव के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने हंगामा किया, जबकि पुलिस ने शव को...

Newswrap हिन्दुस्तान, मऊWed, 18 June 2025 12:55 AM
share Share
Follow Us on
गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

मऊ। थाना सरायलखंसी क्षेत्र अंतर्गत एक गर्भवती महिला की मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। फिलहाल पुलिस महिला के शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल में जुटी हुई है। स्थानीय थाना क्षेत्र के पिपरीडीह निवासिनी 30 वर्षीय छाया दो माह की गर्भवर्ती थी। रविवार को महिला को अधिक रक्तस्राव होने पर उपचार के लिए प्राइवेट अस्पताल भर्ती कराया गया था। इस दौरान चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने पर महिला को रेफर कर दिया। लेकिन ज्यों ही परिजन महिला को उपचार के लिए अन्य दूसरे अस्पताल में लेकर जाने की तैयारी कर रहे थे इसी दौरान उसकी मौत हो गई।

महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद कोहराम मच गया। इस दौरान घटना की सूचना पाते ही थाना सरायलखंसी की पुलिस टीम भी भारी संख्या में पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गई। पुलिस महिला के शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल में जुटी हुई है। परिजनों ने बताया कि महिला की शादी वर्ष 2012 में हुई थी। महिला के दो बच्चे दस वर्षीय बेटी और आठ वर्षीय बेटा है। थाना प्रभारी सरायलखंसी ने बताया कि फिलहाल महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद भी मौत के असली कारणों का पता चल सकेगा। पोस्टमार्टम के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।