Rani Ahilya Bai Holkar s 300th Anniversary Celebration Women s Empowerment Conference Organized महिला सशक्तीकरण की प्रतीक थीं अहिल्याबाई होल्कर : प्रवीण, Mau Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMau NewsRani Ahilya Bai Holkar s 300th Anniversary Celebration Women s Empowerment Conference Organized

महिला सशक्तीकरण की प्रतीक थीं अहिल्याबाई होल्कर : प्रवीण

Mau News - नगर पंचायत कार्यालय में रानी अहिल्या बाई होल्कर की 300वीं जयंती पर महिला सशक्तीकरण सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि प्रवीण गुप्ता ने कहा कि अहिल्या बाई महिला सशक्तीकरण की प्रतीक थीं। कार्यक्रम...

Newswrap हिन्दुस्तान, मऊSat, 31 May 2025 12:42 AM
share Share
Follow Us on
महिला सशक्तीकरण की प्रतीक थीं अहिल्याबाई होल्कर : प्रवीण

अमिला। नगर पंचायत कार्यालय परिसर में शुक्रवार को रानी अहिल्या बाई होल्कर की 300वी जयंती पर चेयरमैन सविता देवी के नेतृत्व में महिला सशक्तीकरण सम्मलेन और सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में अहिल्या बाई के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष प्रवीण गुप्ता ने कहा रानी अहिल्याबाई होल्कर महिला सशक्तीकरण की प्रतीक थीं। आज से तीन सौ साल पहले विपरीत परिस्थितियों के बावजूद एक कुशल प्रसाशिका होकर आदर्श राज्य की स्थापना की। उन्होंने शक्ति, न्याय और धर्म के समन्वय से समाज को नई दिशा देने का काम किया। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि आद्याशंकर मिश्रा ने कहा प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आज महिला सशक्तीकरण स्पष्ट रूप से दिख रहा है।

जहां ऑपरेशन सिंदूर में दो समुदाय की जांबाज महिलाओं ने अपने अदम्य साहस और वीरता से दुश्मन देश को धूल चटाने का काम किया है। रानी अहिल्याबाई होल्कर के जीवन आदर्श और किए गए कार्यों को हम सभी को आत्मसात करने की जरूरत है। उनके किये गए कार्य और सोच समाज के उत्थान के लिए अवश्य मार्गदर्शन बन सकते हैं। कार्यक्रम के संयोजक मंडल अध्यक्ष अमिला लालमन प्रजापति और आकाश जायसवाल रहे। कार्यक्रम में चेयरमैन प्रतिनिधि डॉ. रामजतन, अधिशासी अधिकारी मनोज यादव, कवल गिरी, विशाल, अभिषेक गुप्ता, प्रभात शर्मा, राहुल, सभासद अरविंद कुमार, अनिल कुमार, पिंटु राय सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।