महिलाओं को योजनाओं का लाभ दिलाए जाने पर जोर
Mau News - उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य गीता बिंद की अध्यक्षता में महिला उत्पीड़न रोकने और पीड़िताओं को त्वरित न्याय दिलाने के लिए जनसुनवाई की गई। 18 महिलाओं ने शिकायतें दर्ज कराई, जिनका निस्तारण करने के...

मऊ। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग, सदस्य गीता बिंद की अध्यक्षता में महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाए जाने के लिए पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में जनसुनवाई की गई। जनसुनवाई के दौरान कुल 18 महिलाओं ने शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया। प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। साथ ही पीड़िता से समन्वय स्थापित करते हुए मामले का त्वरित निस्तारण करें। बैठक के बाद जिला महिला चिकित्सालय एवं जिला कारागाह का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान महिलाओं को सरकार द्वारा मिलने वाली सुविधाओं को नियमानुसार देने के निर्देश दिए। महिला सदस्य ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि महिला उत्पीड़न से जुड़े मामलों का निस्तारण त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से संबंधित अधिकारी करें।
इसके अलावा उन्होंने संबंधित विभागों की जानकारी लेते हुए कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न प्रकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से कमजोर वर्ग के पात्र लाभार्थियों को लाभ अवश्य दिलाए। योजनाओं से जुड़े संबंधित अधिकारी जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। बैठक में नगर मजिस्ट्रेट विजेंद्र कुमार, जिला प्रोवेशन अधिकारी डॉक्टर श्वेता त्रिपाठी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी सहित महिला कल्याण की सदस्य एवं पुलिस विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।