Durga Puja and Ram Katha Celebration Begins with Grand Kalash Yatra in Rajiganj रजीगंज में मां दुर्गा की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकली कलश शोभा यात्रा, Purnia Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsPurnia NewsDurga Puja and Ram Katha Celebration Begins with Grand Kalash Yatra in Rajiganj

रजीगंज में मां दुर्गा की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकली कलश शोभा यात्रा

28 मई से 7 जून तक रजीगंज पंचायत में मां दुर्गा देवी प्राण प्रतिष्ठा एवं श्रीराम कथा का आयोजन किया जाएगा। बुधवार को कलश शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें 501 महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में बनारस से...

Newswrap हिन्दुस्तान, पूर्णियाThu, 29 May 2025 02:45 AM
share Share
Follow Us on
रजीगंज में मां दुर्गा की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकली कलश शोभा यात्रा

रानीपतरा, संवाद सूत्र। प्रखंड के रजीगंज पंचायत स्थित रजीगंज गांव में 28 मई से 7 जून तक आयोजित होने वाली मां दुर्गा देवी प्राण प्रतिष्ठा एवं श्रीराम कथा को लेकर बुधवार को कलश शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें 501 महिलाओं ने सिर पर कलश लेकर नगर भ्रमण किया। कलश यात्रा में भाजपा नेता नूतन गुप्ता, समाजसेवी जितेंद्र यादव, भाजपा नेता डॉ संजीव कुमार, मुखिया अंगद मंडल, संजय कुमार गुप्ता, डॉ अरुण कुमार चौधरी, मनोज कुमार मोनू, मनोज साह, मुरारी झा, अचिंत मेहता, मोदी पोद्दार सहित दर्जनों गण मान्य लोग शामिल हुए। कलश यात्रा मंदिर परिसर से कलश में जल भरकर रानीपतरा चौक होते हुए सर्वोदय आश्रम, रेलवे स्टेशन रोड, मुफस्सिल थाना, पैकागोला होकर पुनः रजीगंज मंदिर परिसर पहुंचकर समाप्त हुई।

रास्ते में जगह-जगह नींबू पानी व शरबत की भी व्यवस्था लोगों ने की थी। कलश यात्रा से पूर्व बनारस से पहुंचे विद्वान पंडितों के द्वारा मंत्रों के साथ वेदिक पूजा की गई। यज्ञाधीश तिवारी बाबा ने कहा कि आज से मां देवी दुर्गा का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम शुरू हो चुका है। लगातार 9 दिनों तक पूरे विधि विधान के साथ मां देवी दुर्गा की प्राण प्रतिष्ठा बनारस के विद्वान पंडितों के द्वारा कराया जाएगा। कमेटी के अध्यक्ष राहुल कुमार मोनू व सचिव कुमार शानू ने बताया कि श्रीराम कथा का आयोजन 28 मई से 5 जून तक प्रतिदिन संध्या 5 बजे से शुरू होगी और रात्रि के 10 बजे तक चलेगी। नौ दिवसीय संगीतमय सरस श्री राम कथा के लिए वृंदावन धाम से रश्मि मिश्रा व उनकी टीम आ रही है। उन्होंने बताया कि 6 जून को अष्टयाम संकीर्तन प्रारंभ होगी तथा 7 जून को संध्या 4 बजे अष्टयाम संकीर्तन का समापन होगा। कार्यक्रम की तैयारी काफी जोर-जोर से चल रही है। कार्यक्रम में मेला भी लगाया गया जिसमें दर्जनों झूले व मीना बाजार लगे हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।