कालोनी में प्लॉट के नाम पर 15 लाख की धोखाधड़ी
Meerut News - मेरठ। नौचंदी थाना क्षेत्र में दो सगे भाईयों ने कालोनी में प्लॉट दिलाने के

नौचंदी थाना क्षेत्र में दो सगे भाईयों ने कालोनी में प्लॉट दिलाने के नाम पर पिता-पुत्र से 15 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर दी। मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया है। गढ़ रोड निवासी रामनाथ गुप्ता ने बताया कि करीब दो साल पहले उनकी एक कंस्ट्रक्शन कंपनी चलाने वाले दो सगे भाईयों से मुलाकात हुई। उन्होंने वेदव्यासपुरी में एक कालोनी काटने की जानकारी दी। उन्होंने भी तीन प्लॉट का सौदा कर लिया। जिसके बयाने के तौर पर उन्होंने पांच-पांच लाख के तीन चेक दोनों भाईयों को सौंप दिए। बैनामा करने का समय नजदीक आया तो दोनों भाईयों ने मोबाइल बंद कर लिए।
इस बीच रकम भी कैश कर ली। जब छानबीन की गई तो पता चला कि उनके द्वारा ऐसी कोई कालोनी ही नहीं काटी गई है। एसएचओ इलम सिंह का कहना है कि उच्चाधिकारियों के आदेश पर मुकदमा पंजीकृत कराया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।