भेदियों को पहचानकर खुद को सुरक्षित रखें, गलत ना होने दें
Meerut News - मेरठ में आयोजित व्यक्तित्व विकास शिविर में प्रो. अनीता गोस्वामी ने छात्राओं को आदर्श नारी बनने और भारतीय संस्कृति को अपनाने के लिए प्रेरित किया। एंटी-रोमियो स्क्वायड की इंस्पेक्टर खुशबू यादव ने महिला...

मेरठ। समाज में वीडियो बनाने की जरुरत नहीं है बल्कि खुद का ऐसा व्यक्तित्व गढ़ें कि लोग आपकी चर्चा करें। जैसे ऑपरेशन सिंदूर में कर्नल सोफिया और स्क्वाड्रन लीडर व्योमिका सिंह की हो रही है। सोफिया एवं व्योमिका सिंह ने भारतीय सेना की शौर्य गाथा दुनिया में पेश की। वे हमारे लिए आदर्श हैं। स्वयं मां दुर्गा की शक्ति से प्रेरित होकर आदर्श नारी के रूप में प्रस्तुत करें। भेदियों को पहचान कर खुद को सुरक्षित रखें और कुछ भी गलत अपने साथ घटित न होने दें। आरजी इंटर कॉलेज में एबीवीपी के रानी लक्ष्मीबाई छात्रा व्यक्तित्व विकास शिविर के समापन समारोह में यह बात शहीद मंगल पांडे महिला कॉलेज में इतिहास की विभागाध्यक्ष प्रो. अनीता गोस्वामी ने कही।
प्रो. अनीता ने छात्राओं को व्यक्तित्व विकास के लिए भारतीय संस्कृति, गौरव एवं इतिहास को अपना आदर्श बनाने को प्रेरित किया। एंटी-रोमियो स्क्वायड की इंस्पेक्टर खुशबू यादव ने छात्राओं को महिला हेल्पलाइन की जानकारी दी। डॉ. पारुल दहिया तोमर ने कहा कि व्यक्तित्व विकास शिविर छात्राओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर देगा। संयोजिका निधि कुमारी के अनुसार सात दिवसीय शिविर में छात्राओं को आत्मरक्षा, नृत्य, योग, मेहंदी, हैंडीक्राफ्ट का प्रशिक्षण दिया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को प्रमाण पत्र दिए गए। महानगर उपाध्यक्ष नेहा गर्ग, महानगर मंत्री अभिषेक गोयल, ध्रुव गोस्वामी, बिंदु शर्मा, कशिश अग्रवाल, साक्षी सिंह, धर्मेंद्र सिंह, मोहित तोमर, अनुज बैंसला, शिवम गुप्ता, प्रीति भारती, तनु कुमारी एवं हर्ष ठाकुर मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।