Generative AI Webinar at Neelkanth Group of Institutions Industry Insights and Career Opportunities वेबिनार में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दी जानकारी, Meerut Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsGenerative AI Webinar at Neelkanth Group of Institutions Industry Insights and Career Opportunities

वेबिनार में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दी जानकारी

Meerut News - नीलकंठ ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन में शनिवार को जनरेटिव एआई पर उद्योग-केंद्रित वेबिनार आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता सौरभ सती ने जनरल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और उसके उद्योग पर प्रभाव के बारे में जानकारी दी।...

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठSun, 1 June 2025 04:46 AM
share Share
Follow Us on
वेबिनार में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दी जानकारी

नीलकंठ ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन में शनिवार को जनरेटिव एआई की शक्ति को उजागर करना विषय पर उद्योग-केंद्रित वेबिनार आयोजित किया गया। वेबीनार में जनरल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बारे में भी जानकारी दी गई। मुख्य वक्ता जेनरेटिव आई के प्रिंसिपल कंसलटेंट सौरभ सती रहे। वक्ताओं ने जनरेटिव एआई और इसका उद्योग पर प्रभाव को लेकर व्याख्यान दिया। करियर संभावनाएं एवं आवश्यक स्किलसेट्स, एआई-सक्षम एप्लिकेशन का प्रदर्शन के बारे में भी जानकारी दी गई। चेयरमैन ब्रजवीर सिंह ने कहा कि संस्थान छात्रों को नवीनतम तकनीकी रुझानों से जोड़ने हेतु प्रतिबद्ध है। डायरेक्टर जनरल डॉ. योगेश भौमिया, ग्रुप डायरेक्टर डॉ. पंकज चौधरी, डायरेक्टर इंजीनियरिंग डॉ. विशाल कोहली, तथा डायरेक्टर विद्यापीठ डॉ. अमित गुप्ता ने आदि रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।