Municipal Corporation Special Session on June 26 to Fill Vacancies नगर निगम सदन का विशेष अधिवेशन 26 को, Lucknow Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsMunicipal Corporation Special Session on June 26 to Fill Vacancies

नगर निगम सदन का विशेष अधिवेशन 26 को

Lucknow News - 26 जून को नगर निगम में विशेष अधिवेशन होगा। यह अधिवेशन कार्यकारिणी समिति के सेवानिवृत्त सदस्यों की रिक्तियों को भरने के लिए आयोजित किया गया है। इसमें छह नए सदस्यों को मनोनीत किया जाएगा। महापौर सुषमा...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊThu, 12 June 2025 11:37 PM
share Share
Follow Us on
नगर निगम सदन का विशेष अधिवेशन 26 को

नगर निगम में 26 जून को सदन का विशेष अधिवेशन होगा। यह विशेष अधिवेशन नगर निगम की कार्यकारिणी समिति के सेवानिवृत्त हो चुके सदस्यों की रिक्तियों को भरने के लिए होने जा रहा है। इसमें कार्यकारिणी समिति के छह नए सदस्य मनोनीत किए जाएंगे। इस संबंध में महापौर सुषमा खर्कवाल ने चिट्ठी जारी की है। इसके अनुसार दिन में 11:00 बजे नगर निगम मुख्यालय लालबाग स्थित त्रिलोक नाथ सभागार में अधिवेशन होगा। महापौर ने अपने पत्र में स्पष्ट किया है कि अधिवेशन के दौरान सभी संबंधित औपचारिकताओं को पूरा किया जाए। सभी पार्षदों की उपस्थिति रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।